Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
WhatsApp Image 2025 05 23 at 19.07.55 scaled

नगर निगम के दावों की खुली पोल, मामूली बारिश में ही सरकारी दफ्तरों में जलजमाव

Posted on May 23, 2025May 23, 2025 By Chhavi Singh

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो

भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को हुई कुछ देर की बारिश ने नगर निगम के नाला सफाई के दावों की पोल खोल कर रख दी। बारिश के बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर से लेकर शहर के कई मोहल्लों तक जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे स्थानीय लोगों और सरकारी कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

WhatsApp Image 2025 05 23 at 19.08.21

अनुमंडल परिसर में स्थित कोषागार कार्यालय, निबंधन कार्यालय, डीसीएलआर ऑफिस, एसडीपीओ कार्यालय और कोर्ट हाजत तक जलभराव से प्रभावित हो गए। इस मार्ग से होकर आने-जाने वाले आम लोग, अधिवक्ता और कर्मचारी कीचड़युक्त पानी से होकर गुजरने को विवश रहे।

स्थानीय नागरिकों और अधिवक्ताओं ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि “अगर न्यायालय और हाकिमों के दफ्तर का यह हाल है, तो आम जनता के लिए स्थिति क्या होगी, इसकी कल्पना की जा सकती है।” सिविल कोर्ट के एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नालों की सफाई केवल कागजों तक सीमित है।

WhatsApp Image 2025 05 23 at 19.08.14

नगर निगम के अनुसार, शहर के अधिकार क्षेत्र में 105 छोटे-बड़े नाले हैं। स्वच्छता पदाधिकारी कुमार अनुगम ने बताया कि अब तक 28 नालों की पूरी सफाई की जा चुकी है। जिन इलाकों के नालों की सफाई का दावा किया गया है, उनमें बारडीह गांव, नायक नाला, उचितपुर गेट, लालगंज बुद्धा होटल, कुम्हऊ, रॉयल पैलेस तकिया से नहर तक, राज कॉलोनी से रेलवे लाइन, जगजीवन आश्रम, मदरसा से खानकाह रोड, और बड़ा शेखपुरा शामिल हैं।

हालांकि, जमीनी हकीकत इससे उलट है। बारिश के महज कुछ मिनटों बाद ही शहर के मुख्य दफ्तरों और रिहायशी इलाकों में जलजमाव हो जाना नगर निगम की तैयारी और नाला सफाई अभियान पर सवाल खड़े करता है।

बरसात से पहले किए गए वादे, जिनमें जल निकासी की दुरुस्ती और सफाई को प्राथमिकता देने की बात कही गई थी, वह फिलहाल फेल होते दिख रहे हैं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि इस मानसून में शहर फिर जलजमाव की गिरफ्त में आ सकता है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: रोहतास में महिला से लूट का 24 घंटे में खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार; हथियार और लूटा गया मोबाइल बरामद
Next Post: शुभमन गिल (Shubman Gill) बने भारत के 37वें टेस्ट कप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम घोषित

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme