Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 05 23 at 16.24.28

रोहतास में महिला से लूट का 24 घंटे में खुलासा, चार लुटेरे गिरफ्तार; हथियार और लूटा गया मोबाइल बरामद

Posted on May 23, 2025May 23, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो

रोहतास जिले के बड्डी थाना क्षेत्र में महिला से हुए लूटकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हथियार और लूटे गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसपी रौशन कुमार के निर्देश और सासाराम एसडीपीओ वन दिलीप कुमार की निगरानी में की गई।

घटना काला शहर इलाके की है, जहां 20 मई को पैन कार्ड बनवाने जा रही सिकुहीं गांव निवासी पिंकी कुमारी से बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार का डर दिखाकर मोबाइल छीन लिया था। पीड़िता ने 22 मई को बड्डी थाना में आवेदन दिया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राम वृक्ष कुमार ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी टीम ने मुरलीपुर गांव से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं:

उमेश राम, पिता शत्रुघन राम

हरे राम, पिता राजू राम

रौशन कुमार, पिता लल्लू राम

एक विधि विरुद्ध किशोर

पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा, लूटा गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि, “पुलिस की सजगता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली है। आगे की कानूनी कार्रवाई प्रचलित है और विधि अनुसार सभी अभियुक्तों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत किया जा रहा है।”

यह मामला रोहतास पुलिस की तत्परता और कुशल रणनीति का उदाहरण है, जिसने 24 घंटे के भीतर न केवल लूट का खुलासा किया, बल्कि आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़िता की संपत्ति भी बरामद कर ली।

बिहार

Post navigation

Previous Post: परिसीमन सुधार महारैली पर राजद युवा प्रकोष्ठ का पलटवार, उपेंद्र कुशवाहा को बताया ‘मुख्य मुद्दों से भटकाने वाला’
Next Post: नगर निगम के दावों की खुली पोल, मामूली बारिश में ही सरकारी दफ्तरों में जलजमाव

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया