बापू के सत्य व अहिंसा के संदेश का स्मरण करते हुए CM योगी ने कहा, अहिंसा लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत
गोरखपुर। महात्मा गांधी व देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दोनों विभूतियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व और राष्ट्रहित में उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की।…
