Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
Pm Modi Jordan Visit Meet King Abdullah

भारत–जॉर्डन बिजनेस मीट में पीएम मोदी: बोले, ऐतिहासिक विश्वास और भविष्य के आर्थिक अवसरों का संगम है भारत-जॉर्डन संबंध

Posted on December 16, 2025December 16, 2025 By Chhavi Singh

ST.News Desk

16 दिसंबर 2025 को जॉर्डन दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत–जॉर्डन बिजनेस मीट को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्ते ऐतिहासिक विश्वास और भविष्य के आर्थिक अवसरों का मजबूत संगम हैं। उन्होंने जॉर्डन के राजा अब्दुल्लाह द्वितीय से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि चर्चा इस बात पर केंद्रित रही कि भौगोलिक स्थिति को अवसर और अवसर को विकास में कैसे बदला जाए। पीएम मोदी ने कहा कि राजा अब्दुल्लाह के नेतृत्व में जॉर्डन विभिन्न क्षेत्रों के साथ सहयोग का एक मजबूत पुल बनकर उभरा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से अधिक है, जो प्रोडक्टिविटी आधारित शासन और इनोवेशन आधारित नीतियों का परिणाम है। भारत को सूखे मौसम में खेती का व्यापक अनुभव है, जो जॉर्डन के लिए परिवर्तनकारी साबित हो सकता है। उन्होंने प्रिसिजन फार्मिंग, माइक्रो-इरिगेशन, कोल्ड चेन, फूड पार्क और स्टोरेज सुविधाओं में सहयोग की संभावनाओं पर जोर दिया।

स्वास्थ्य क्षेत्र को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह आज केवल एक सेक्टर नहीं, बल्कि रणनीतिक प्राथमिकता बन चुका है। उन्होंने भारतीय कंपनियों से जॉर्डन में दवाइयों और मेडिकल डिवाइसेज़ के निर्माण का आह्वान किया। इससे जॉर्डन के लोगों को लाभ होगा और जॉर्डन पश्चिम एशिया व अफ्रीका के लिए एक विश्वसनीय हेल्थकेयर हब बन सकता है।

डिजिटल क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि UPI, आधार और डिजिलॉकर जैसे भारतीय डिजिटल फ्रेमवर्क आज वैश्विक बेंचमार्क बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि इन फ्रेमवर्क को जॉर्डन की प्रणालियों से जोड़ने पर राजा अब्दुल्लाह के साथ सकारात्मक चर्चा हुई है।

यह दौरा भारत–जॉर्डन के कूटनीतिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रहा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, डिजिटल और कृषि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। बिजनेस मीट में भारत और जॉर्डन के प्रमुख उद्योगपति शामिल हुए, जहां सहयोग के नए रास्ते खुलते नजर आए।

अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: Dumka Cyber Crime : ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर असिस्टेंट प्रोफेसर से 15 लाख की ठगी
Next Post: मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में भीषण हादसा, 7 बसें व 3 वाहन टकराए, आग लगने से 13 की मौत

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया