Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2026 05 01 at 7.28.46 PM

सासाराम : मजदूर दिवस पर राजपुर में जुलूस और सभा, मजदूरों ने बुलंद की आवाज

Posted on May 2, 2026May 2, 2026 By Chhavi Singh

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भाकपा माले और ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के बैनर तले राजपुर में जुलूस निकालकर सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ, संचार टाइम्स

मजदूर दिवस के मौके पर भाकपा माले एवं ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन के बैनर तले गौतम बुद्ध टाउन हॉल, नोखा रोड, राजपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जुलूस नासरीगंज रोड से पैदल मार्च करते हुए राजपुर चौक पहुंचा, जहां मजदूरों ने “इंकलाब जिंदाबाद”, “दुनिया के मजदूर एक हो”, “चार लेबर कोड रद्द करो” और “8 घंटे काम का कानूनी अधिकार सुनिश्चित करो” जैसे नारे लगाए।

कार्यक्रम की शुरुआत अमेरिका के शिकागो के शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। शहीद बेदी के समीप झंडोतोलन कर उन्हें याद किया गया।

मुख्य अतिथि भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड अशोक कुमार बैठा ने मजदूर दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लंबी लड़ाई के बाद मजदूरों को 8 घंटे काम, 8 घंटे आराम और 8 घंटे मनोरंजन का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि पहले मजदूरों से 18-20 घंटे काम लिया जाता था, जिसे संघर्ष के जरिए खत्म कराया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों के तहत देश की संपदा और सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर कॉरपोरेट हितों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे मजदूरों और आम जनता का शोषण बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के राज्य कमेटी सदस्य राहुल सम्राट ने भी संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा, रोजगार और मूलभूत सुविधाओं से वंचित करने की साजिश के तहत आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक शोषण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

सभा में विभिन्न वक्ताओं ने मजदूर एकता पर जोर देते हुए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राजेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार गुप्ता, हीरामन राम, सकल राम, संजय यादव, भगवान राम, बबन राम, नसीम अहमद, मुनेश्वर गुप्ता, इकराम सिंह, गौरीशंकर राम, उमाशंकर राम सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम नगर निगम में सफाई मजदूरों के शोषण का आरोप, जन आंदोलन की चेतावनी
Next Post: जज Aman Kumar Sharma ने की आत्महत्या, सफदरजंग स्थित घर में मिला शव

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना
  • Ritesh Pandey Extortion Case: भोजपुरी सिंगर से 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी
  • Asian Games 2026: भारत का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में 3 और मेडल; कबड्डी में जापान को 49-23 से हराया
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया