Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
Capture 43

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए निकाली गई शोभायात्रा

Posted on February 28, 2025February 28, 2025 By Chhavi Singh
Spread the love

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

शहर के गौरक्षणी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के लिए शुक्रवार को भव्य जलभरी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान हजारों की संख्या मे श्रद्धालुओं ने पीला वस्त्र धारण कर एवं सर पर कलश लेकर पैदल चलते हुए मंडप पहुंचे और इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव, जय श्री राम, जय श्रीमन नारायण के जमकर जयकारे लगाए। कलश यात्रा को लेकर सुबह से हीं श्रद्धालुओं का यज्ञ स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया। सुबह 9 बजे यज्ञ आचार्य दीपक शास्त्री के नेतृत्व में विधान पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के बीच कलश यात्रा प्रारंभ हुआ और कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर महावीर स्थान होते हुए लालगंज नहर पहुंचा। जहां विधि विधान के अनुसार कलश में जल भरने का कार्य पूर्ण किया गया तत्पश्चात कलश यात्रा विभिन्न मोहल्ला होते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ।


बता दें कि श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ जय मां छात्र संघ के तत्वाधान में आयोजित हो रहा है। ज्ञान यज्ञ 28 फरवरी को जल भरी के साथ प्रारंभ हुआ और 7 मार्च को यज्ञ पूर्णाहुति व भंडारे के साथ इसका समापन होगा। ज्ञान यज्ञ में वृंदावन के कथावाचक सह प्रवक्ता श्री बैकुंठ नाथ स्वामी जी महाराज, श्री मंदाकिनी मिश्रा, श्रीधर शास्त्री जी एवं आचार्य दीपक शास्त्री जी अपने मुखार बिंदु से प्रवचन करेंगे। इस संदर्भ में यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र बाबा ने बताया कि सात दिवसीय यज्ञ के दौरान प्रवचन का लाभ श्रद्धालुओं को मिलेगा और सात मार्च को पूर्णाहुति एवं भंडारे के साथ यज्ञ का समापन होगा।


Spread the love
बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम में आदया स्कीन कॉस्मेटिक एंड लेजर क्लिनिक का उद्घाटन, त्वचा और सौंदर्य की देखभाल में नई पहल
Next Post: लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना हम सब की जिम्मेदारी : डीपीएम

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme