crossorigin="anonymous"> सासाराम में बुजुर्ग महिला के 5 कद्दू जब्त, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल - Sanchar Times

सासाराम में बुजुर्ग महिला के 5 कद्दू जब्त, प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवाल

Spread the love

बिहार के सासाराम में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक बुजुर्ग महिला से पांच कद्दू जब्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं

सासाराम
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ संचार टाइम्स

सासाराम के पुरानी जीटी रोड किनारे सब्जी बेच रही एक बुजुर्ग महिला बसंती देवी के साथ जिला प्रशासन की कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है। जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत प्रशासन ने महिला की टोकरी में रखे पांच कद्दू (लौकी) जब्त कर लिए और उन्हें नगर निगम कार्यालय में रखवा दिया।

बताया जा रहा है कि सासाराम की एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी जब नगर निगम से किसी आधिकारिक कार्य के बाद लौट रही थीं, तभी उनकी नजर सड़क किनारे बैठी बसंती देवी पर पड़ी, जो एक टोकरी में चार-पांच कद्दू बेच रही थीं। इसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों को कद्दू जब्त करने का निर्देश दिया गया।

नगर निगम के कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महिला की पूरी टोकरी समेत पांचों कद्दू जब्त कर निगम कार्यालय पहुंचा दिया। वहीं, अपनी रोजी-रोटी का सहारा बने कद्दू को वापस लेने के लिए बसंती देवी कई घंटों तक नगर निगम कार्यालय में डटी रहीं, लेकिन उन्हें उनका सामान वापस नहीं मिल सका।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि शहर में कई बड़े प्रतिष्ठानों द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण किया गया है, जिन पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। ऐसे में एक गरीब बुजुर्ग महिला के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई प्रशासन की संवेदनहीनता को दर्शाती है।

फिलहाल यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

बाइट: बसंती देवी (बुजुर्ग सब्जी विक्रेता) – “हम गरीब लोग हैं बाबू, यही बेचकर पेट पालते हैं। हमारा कद्दू भी ले लिया, अब हम क्या खाएंगे?”


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *