Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
r ashwin

रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Posted on December 19, 2024December 19, 2024 By Sanchar Times News

भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तुरंत प्रभाव से संन्यास लेने का ऐलान करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अभी उनके भीतर खेल बाकी है। 38 वर्ष के रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए अनिल कुंबले (619 विकेट) के बाद 106 मैचों में सर्वाधिक 537 टेस्ट विकेट लिए हैं। आईपीएल में अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वापसी करने वाले अिन क्लब क्रिकेट खेलते रहेंगे।


सीमित ओवरों के प्रारूपों में वह 2011 वि कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा थे। रविचंद्रन अश्विन ने ब्रिस्बेन में तीसरा टेस्ट ड्रा रहने के बाद कप्तान रोहित शर्मा के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘मैं आपका अधिक समय नहीं लूंगा। यह भारतीय टीम के क्रिकेटर के रूप में मेरा आखिरी दिन है।’ इसके बाद उन्होंने कोई सवाल लेने से इनकार कर दिया और घोषणा करके चले गए। सीरीज में अभी मेलबर्न और सिडनी टेस्ट बाकी हैं। रविचंद्रन अश्विन बृहस्पतिवार को भारत लौट आएंगे। संन्यास की घोषणा से पहले उन्हें ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली के साथ भावुक होते देखा गया। कोहली ने उनके कंधे पर हाथ रखा था और अिन को अपनी आंखें पोछते देखा गया।


रविचंद्रन अश्विन ने एडीलेड में गुलाबी गेंद का टेस्ट खेलकर एक विकेट लिया था। पिछले तीन टेस्ट में अंतिम एकादश में जगह पक्की नहीं देखकर अिन ने शायद यह फैसला लिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि क्रिकेटर के तौर पर मेरे भीतर अभी पंच बाकी है लेकिन मैं क्लब स्तर पर उसे दिखाना चाहूंगा। मैंने अपने कॅरियर का पूरा मजा लिया। मेरी रोहित और बाकी खिलाड़ियों के साथ कई यादें हैं।’ उन्होंने चेतेर पुजारा और अजिंक्या रहाणो की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘उनमें से कुछ पिछले कुछ साल में चले गए। हम आस्ट्रेलिया में भारतीय ड्रेसिंग रूम में उस जमात की आखिरी कड़ी हैं।’


रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए 116 वनडे खेलकर 156 विकेट लिए जबकि 65 टी-20 में 72 विकेट चटकाए। उन्होंने 2010 में वनडे में और 2011 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। उन्होंने कहा, ‘मुझे कई लोगों को धन्यवाद देना है लेकिन सबसे पहले बीसीसीआई और अपने साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद दूंगा। रोहित, विराट, अजिंक्या, पुजारा जिन्होंने विकेट के आसपास कैच लपककर मुझे विकेट दिलाए। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को भी धन्यवाद जिनके खिलाफ खेलने में मजा आया।’ उन्होंने मीडिया को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘यह भावुक पल है। मुझे माफ कीजिए कि सवाल नहीं ले सकूंगा। मेरे बारे में अच्छा और कभी कभी बुरा लिखने के लिए धन्यवाद।’


उनके संन्यास से 2014 सीरीज की यादें ताजा हो गई जब तत्कालीन कप्तान महेंद्रंिसह धोनी ने आस्ट्रेलिया के विजयी बढ़त लेने के बाद टेस्ट क्रिकेट से विदा ले ली थी। अिन का फैसला भले ही चौंकाने वाला रहा हो लेकिन रोहित ने बताया कि पर्थ टेस्ट के दौरान इस बारे में बात हुई थी। उन्होंने कहा, ‘यह उसके दिमाग में था और इस फैसले के पीछे कई कारण हैं। इसका जवाब वही दे सकता है लेकिन वह समझता है कि टीम क्या सोच रही है।’


उन्होंने कहा, ‘जब मैं पर्थ पहुंचा तो हमने इस पर बात की और मैंने उसे गुलाबी गेंद का टेस्ट खेलने के लिए मनाया। उसके बाद उसे लगा कि अगर सीरीज में उसकी फिलहाल जरूरत नहीं है तो वह खेल को अलविदा कह सकता है।’ रोहित ने कहा, ‘उसके जैसे खिलाड़ी को जो हमारे लिए मैच विनर रहा है, ये फैसले खुद करने की अनुमति मिलनी चाहिए। उसे लगता है कि यह सही समय है तो ठीक है।’ बीसीसीआई ने एक्स पर अिन को शानदार कृरियर पर बधाई देते हुए लिखा, ‘अिन निपुणता, कौशल, प्रतिभा और नवीनता का पर्याय रहा है।’

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: पंजाब में किसानों ने तीन घंटे रोकी रेल
Next Post: बारिश से बाधित तीसरा टेस्ट ड्रा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया