
हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दिनारा विधानसभा के विधायक विजय कुमार मंडल ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि बिहार में जितना भी भ्रष्टाचार हो रहा है, उसकी जननी “डीके टैक्स” है। विधायक विजय कुमार मंडल ने आरोप लगाया कि सभी अधिकारी डीके टैक्स अपने उच्च अधिकारियों तक पहुंचाते हैं।
उन्होंने बताया कि एक समय बिहार में आरसीपी (आरसीपी टैक्स) चलता था, लेकिन अब डीके टैक्स का चलन है। जब इस टैक्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि यह टैक्स बिहार में सभी को पता है और जब तक यह व्यवस्था जारी रहेगी, तब तक राज्य से भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो सकता।
विजय कुमार मंडल ने कहा कि बिहार में ठेकेदारों से लेकर अधिकारियों तक हर किसी को डीके टैक्स चुकाना पड़ता है, तभी उनकी पैरवी और पोस्टिंग संभव हो पाती है।
