Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Screenshot 2025 08 13 163240

सासाराम के सर्वांगीण विकास को समर्पित सासाराम विकास मंच की विचार-गोष्ठी सम्पन्न

Posted on August 13, 2025August 13, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

सांस्कृतिक रूप से समृद्ध ऐतिहासिक नगर सासाराम को विकसित करने हेतु बनाये गये सासाराम विकास मंच की ओर से सासाराम के सत्यम पैलेस में मंच के अध्यक्ष तथा शहर के जाने-माने शल्य-चिकित्सक डॉ0 सचिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक विचार-गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें आये अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। अपने अध्यक्षीय भाषण में सासाराम विकास मंच के संयोजक डॉ0 सचिन कुमार सिंह ने कहा कि इस मंच का उद्देश्य कतई राजनीतिक नहीं, बल्कि सासाराम का चहुँमुखी विकास करना है।

Screenshot 2025 08 13 163217

उन्होंने कहा कि यहाँ विकास की अपार संभावनायें हैं। आपस में मिल-जुलकर हर क्षेत्र में आगे ले जाना ही मंच की सफलता और सार्थकता होगी। गोष्ठी में आये सासाराम एसपी जैन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ0 गुरुचरण सिंह ने कहा कि सासाराम विकास मंच की जो कल्पनाएँ हैं, डॉ0 सचिन कुमार सिंह के संयोजन में निश्चित रूप से आने वाले समय में मूर्तरूप लेंगी।

उन्होंने कहा कि यदि इच्छा-शक्ति हो, तो सबकुछ संभव है। विचार-गोष्ठी को संबोधित करते हुए रोहतास महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ0 राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सासाराम बहुत प्राचीन शहर है। इसकी प्राचीनता सम्राट अशोक के शिलालेख से भी प्रमाणित होती है। इसका हर तरह से विकास होना चाहिए। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि कृषि को उद्योग का दर्जा मिलने से इस शहर का कृषि के क्षेत्र में अप्रत्याशित विकास होगा। गोष्ठी में अपना विचार प्रकट करते हुए पत्रकार व कवि सरोज कुमार पंकज ने कहा कि सासाराम में ओवरफ्लाई बहुत ज़रूरी है। इससे शहर खूबसूरत दिखेगा, जाम से निजात मिलेगा तथा रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

उन्होंने सासाराम के साहित्य एवं कला-संस्कृति की ओर भी मंच का ध्यान आकृष्ट किया और इस क्षेत्र में भी विकास करने की बात कही। इनके अलावे शहर के विख्यात नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ0 के0एन0 तिवारी,समाजसेवी डॉ0 जावेद अख्तर, सत्यनारायण स्वामी,विनोद बिहारी जायसवाल,ओमप्रकाश अग्रवाल तथा सरदार शिवदयाल सिंह सहित अनेक विद्वान वक्ताओं ने सासाराम विकास मंच के संयोजक डॉ0 सचिन कुमार सिंह को धन्यवाद देते हुए सासाराम के विकास के संदर्भ में अपना विचार सुझाये। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुधीर कुमार ने किया।

बिहार

Post navigation

Previous Post: प्रशांत किशोर का बड़ा वादा, छठ के बाद बिहार के युवाओं को 12 हजार रुपये तक का रोजगार, दिसंबर से बुजुर्गों को मिलेगी ₹2000 पेंशन
Next Post: स्वतंत्रता दिवस को लेकर फजलगंज स्टेडियम सासाराम में फाइनल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न, जिलाधिकारी ने परेड का किया निरीक्षण

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया