Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
WhatsApp Image 2025 08 13 at 16.10.38

स्वतंत्रता दिवस को लेकर फजलगंज स्टेडियम सासाराम में फाइनल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न, जिलाधिकारी ने परेड का किया निरीक्षण

Posted on August 13, 2025August 13, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स

स्वतंत्रता दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर सासाराम स्थित फजलगंज स्टेडियम में भव्य फाइनल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोहतास की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने पूरे परेड पूर्वाभ्यास कार्यक्रम का निरीक्षण किया और सलामी लेकर समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। परेड की शुरुआत के बाद ध्वजारोहण किया गया और पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। परेड का नेतृत्व एवं संचालन सार्जेंट मेजर द्वारा किया गया, जिसमें जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड तथा अन्य सुरक्षा इकाइयों की पलाटूनों ने अनुशासित ढंग से भाग लिया। परेड की सजीवता और अनुशासन ने उपस्थित अधिकारियों और दर्शकों को प्रभावित किया।

WhatsApp Image 2025 08 13 at 16.10.38 1

इस अवसर पर जिलाधिकारी उदिता सिंह ने सभी प्रतिभागियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे देश की आज़ादी, बलिदान और संकल्प की प्रतीक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि आगामी मुख्य समारोह में पूरे अनुशासन, दृढ़ संकल्प, और देशभक्ति के उत्साह के साथ भाग लें, ताकि यह आयोजन प्रेरणादायक और गरिमामयी हो। परेड पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त विजय कुमार पाण्डेय, अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष रंजन, सासाराम के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार, तथा प्रभारी डीपीआरओ आशीष रंजन सहित जिले के अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

इस रिहर्सल के माध्यम से आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी व्यवस्थाओं की अंतिम रूप से जांच की गई, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि 15 अगस्त के दिन कार्यक्रम पूरी भव्यता और सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हो। यह आयोजन सासाराम वासियों में देशभक्ति की भावना को और प्रबल करने वाला साबित हुआ तथा यह संकेत भी दिया कि जिला प्रशासन स्वतंत्रता दिवस को पूरी गरिमा और सुरक्षा के साथ मनाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम के सर्वांगीण विकास को समर्पित सासाराम विकास मंच की विचार-गोष्ठी सम्पन्न
Next Post: भारत-रूस संबंधों में और मजबूती की ओर कदम, विदेश मंत्री एस. जयशंकर 21 अगस्त को जाएंगे मॉस्को

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया