हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)
सासाराम व्यापार मंडल ने शीत ऋतु के मधुरिम वातावरण में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर एक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत व्यापार मंडल के संरक्षण सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन करके की गई।
व्यापार मंडल के महासचिव सरदार हरमित सिंह ने कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सासाराम के व्यापारी बंधु, सरकारी अधिकारी, उद्यमी, उद्योगपति और व्यापार मंडल के सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अध्यक्ष अमित कुमार आर्य ने आए हुए सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्नेह मिलन समारोह में अभिषेक सुमन ने भी माइक संभालकर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया और सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर सासाराम विधायक राजेश गुप्ता, पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद, अशोक सिंह, डिप्टी मेयर सत्यवती देवी, पूर्व उपचेयरमैन चंद्रशेखर समेत कई प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं। समारोह में व्यापारियों ने दही-चूड़ा और तिलवा का आनंद लिया।
समारोह में व्यापार मंडल के वरिष्ठ सदस्य जैसे वीरेंद्र जी, राज चौरसिया, प्रशांत चौरसिया, ददन जी, विजय गुप्ता, बृजकिशोर राजू सिंह, विशाल केसरी, राजेश साहू, अनिल गुप्ता, अशोक गुप्ता, मुकेश कास्यकार, चंद्रशेखर जी, दीपक कुमार, मंजीत सिंह, राकेश रंजन, राजेश गुप्ता आदि भी शामिल हुए।