crossorigin="anonymous"> संविधान बचाओ न्याय पद यात्रा: रोहतास में कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन - Sanchar Times

संविधान बचाओ न्याय पद यात्रा: रोहतास में कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

सासाराम /हैदर अली

रोहतास: केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध और संविधान की मूल भावना की रक्षा के उद्देश्य से रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा “संविधान बचाओ न्याय पद यात्रा” का आयोजन किया गया। यह यात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा गांधी आश्रम से शुरू होकर गांधी स्मारक होते हुए पोस्ट ऑफिस चौराहा तक निकाली गई।

इस यात्रा का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अमरेंद्र कुमार पांडे ने किया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां, झंडे और संविधान के समर्थन में नारे लिए हुए केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। नारेबाजी में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के भाव स्पष्ट रूप से झलक रहे थे।

“केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। यह यात्रा आमजन को जागरूक करने और संविधान की आत्मा को बचाने का एक प्रयास है। जब भी संविधान पर आंच आएगी, कांग्रेस पार्टी सबसे पहले आवाज उठाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े, दलित और आदिवासी वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने देश में फैलाए जा रहे नफरत के माहौल का भी विरोध किया और गंगा-जमुनी तहज़ीब को पुनर्स्थापित करने का संकल्प दोहराया।

इस पद यात्रा में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम और कृष्णा हलावरु के निर्देश पर राज्यव्यापी अभियान के तहत इसे आयोजित किया गया था। यात्रा में हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के साहस और पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के समर्थन में भी नारे लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सेना के साथ है और हमेशा उसके सम्मान के लिए खड़ी रहेगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे:
प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रभारी मोहम्मद शाहिद, जिन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। साथ ही जिला कोऑर्डिनेटर पंकज पासवान, राजेश्वर कुशवाहा, तौफीक अहमद मकरानी, विवेक कुमार, रिंकू देवी, मनीष चौबे, अजीत तिवारी, मंगल राम, पतंजलि मिश्रा, जौहर अली टुन्नू, मनोज कुमार सिंह, श्वेता देवी, प्रीतम राज, बंटी, पंकज कुमार, हीराराम, मानस रंजन, सुमंत कुमार, नवल किशोर, अली हुसैन, डॉ. जावेद अख्तर, सोनू पासवान, जयप्रकाश पांडेय, और अखिलेश त्रिपाठी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *