crossorigin="anonymous"> रोहतास जिले में शराबबंदी को लेकर विशेष अभियान, 17 गिरफ्तार - Sanchar Times

रोहतास जिले में शराबबंदी को लेकर विशेष अभियान, 17 गिरफ्तार

Spread the love

हैदर अली
पटना (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 17 लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों को बाद में न्यायालय में पेश किया गया।

सासाराम नगर थाना, चेनारी, दरिगांव, बड्डी, और शिवसागर थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई की गई। चेनारी थाना क्षेत्र में चार लोगों को शराब पीते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

जिले में लगातार शराब की बरामदगी हो रही है, जिसके कारण पुलिस अब शराबियों पर कड़ी कार्रवाई करने में जुट गई है। यह अभियान शराबबंदी को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।


Spread the love