Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
Capture 5

सासाराम में ग्रामीण चिकित्सक मंच का प्रदेश सम्मेलन सह सम्मान समारोह

Posted on December 8, 2024December 8, 2024 By Chhavi Singh

कार्यक्रम के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जो उपस्थित दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

सासाराम में ग्रामीण चिकित्सक मंच के बैनर तले प्रदेश सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी अशोक पाण्डेय, विधायक विजय कुमार मंडल, समाजसेवी हिटलर पाण्डेय और संरक्षण डॉक्टर आलोक कुमार तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जो उपस्थित दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस सम्मेलन में बिहार सहित अन्य राज्यों से ग्रामीण चिकित्सकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही।

सम्मेलन में भाग लेने वाले चिकित्सकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार से अपनी मांगें पूरी करने की अपील की। ग्रामीण चिकित्सक मंच के संरक्षक, डॉक्टर आलोक कुमार तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि, “सरकार ने ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षण तो दिया था, लेकिन अब तक उन्हें बहाल नहीं किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी प्राथमिक इलाज ग्रामीण चिकित्सक ही करते हैं, जिससे पीड़ितों को तत्काल राहत मिलती है। ऐसे में सरकार को जल्द से जल्द इन चिकित्सकों को बहाल करना चाहिए।”

इस सम्मेलन के दौरान यह भी चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ग्रामीण चिकित्सकों की मांगों को नजरअंदाज करती है, तो आगामी चुनाव में ग्रामीण चिकित्सक अपने वोट के जरिए सरकार को चोट पहुंचाने का काम करेंगे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प, दिल्ली जाने की अनुमति पर विवाद
Next Post: रोहतास जिले के नोखा में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ जन आक्रोश मार्च

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme