Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 28

रोहतास में बालू घाट ऑफिस पर अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा मारपीट और लूट की घटना को दिया गया अंजाम

Posted on January 19, 2025January 19, 2025 By Chhavi Singh

बालू घाट ऑफिस में कार्यरत कर्मियों को लाठी डंडे से की पिटाई पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

रोहतास जिले के नासरीगंज प्रखण्ड के जमालपुर पयहारी जी कुटीधाम स्थित बालू घाट पर शुक्रवार रात्रि बाइक सवार नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर पांच लाख लूट कर फरार हो गये।

इस सम्बंध में बालू घाट क्लस्टर संख्या 03A का औरंगाबाद जिला के मिर्जापुर निवासी संचालक सतीश कुमार ने स्थानीय थाना में आज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी कराया है। जिसमें कहा गया है कि शुक्रवार रात्रि लगभग 2 बजे चार बाइक पर सवार एक दर्जन अपराधी आये और अंधाधुंध फायरिंग शुरू करते हुए घाट कार्यालय में घुस गये और वहां कार्यरत स्टाफ अवकेश कुमार निशांत सिंह और आयुष सिंह को पिस्टल का भय दिखाकर पैसा मांगने लगे, इनकार करने पर लाठी डंडे और पिस्टल के बट से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। स्टाफ द्वारा बताया गया कि बगल वाला कमरा कैशरूम है। बन्द कैश रूम में कार्यरत स्टाफ अमित कुमार, सोनू कुमार व गोलू कुमार को पिस्टल का भय दिखाकर कैश रूम खोलने को कहने लगे उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें भी घायल कर दिया गया। भय से स्टाफ कैश रूम के कोने में छिप गये औऱ बाहर से हाथ लगाकर कैश रूम का दरवाजा अपराधियों के द्वारा खोल लिया और कैश का बक्सा उठाकर फरार हो गये। उसमें पांच लाख रुपया था। सभी सामान्य कद काठी के थे। कुछ बाहर खड़े थे और सात लोग घटना को अंजाम देने में लगे थे।

घटना को अंजाम दे कर सभी जमालपुर की ओर भाग गये। सभी घायलों का पीएचसी में उपचार कराया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कर पुलिस जांच में जुट गई है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम : मेयर काजल कुमारी ने डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी के आरोपों का किया पलटवार
Next Post: रोहतास : नटवार बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में 50 लाख की चोरी, पुलिस पर उठे सवाल

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया