Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
sport

बारिश से बाधित तीसरा टेस्ट ड्रा

Posted on December 19, 2024December 19, 2024 By Chhavi Singh

ब्रिस्बेन (भाषा)। बारिश के कारण बार बार बाधित हुआ ब्रिस्बेन टेस्ट आखिरकार पांचवें दिन बुधवार को ड्रा पर रहा। जिससे भारत ने राहत की सांस ली होगी और पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबरी पर ही है। भारत ने नौ विकेट पर 252 रन से आगे खेलते हुए 24 गेंद में आठ रन और जोड़े। इसके बाद आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी सात विकेट पर 89 रन के स्कोर पर घोषित करने का साहसिक फैसला लेकर भारत को 275 रन का लक्ष्य दिया।

बारिश के कारण सुबह के सत्र में खेल नहीं हो सका और अब नतीजा निकलने के लिए पर्याप्त समय नहीं बचा देखते हुए आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने विकेट की चिंता किए बिना ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। आस्ट्रेलिया ने 18 ओवर खेले और एलेक्स कैरी (20 गेंद में 20 रन), पैट कमिंस (10 गेंद में 22 रन) और ट्रेविस हेड (19 गेंद में 17 रन) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। भारत ने दूसरी पारी में 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के आठ रन बना लिए थे जब बारिश के कारण चाय ब्रेक जल्दी लेना पड़ा। इसके बाद बारिश तेज हो गई और कोई खेल नहीं हो सका।

चौथा टेस्ट बॉक्सिंग डे पर मेलबर्न में शुरू होगा। भारत के लिए एक बार फिर जसप्रीत बुमराह ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को दो-दो विकेट मिले। नाथन मैकस्वीनी (चार) और मार्नस लाबुशेन (एक) को ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद से छेड़खानी का खामियाजा भुगतना पड़ा जबकि उस्मान ख्वाजा (आठ) और मिशेल मार्श (दो) अच्छी गेंदों पर आउट हुए। आस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के जड़े।

इससे पहले बिजली कड़कने और बारिश के कारण पहले सत्र में 24 गेंदें ही डाली जा सकी। गाबा पर भारत की पहली पारी 260 रन पर खत्म होने के साथ ही खराब मौसम की चेतावनी डिजिटल स्कोरबोर्ड पर दिखाई गई। आकाश दीप (31) आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे जो ट्रेविस हेड का शिकार हुए। उन्होंने जसप्रीत बुमराह (नाबाद 10) के साथ आखिरी विकेट के लिए 47 रन जोड़े। दोनों ने चौथे दिन भारत को फॉलोआन से बचाया था। आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 185 रन की बढ़त मिली।
भारतीय पारी खत्म होने के बाद खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में ही रहने को कहा गया जबकि प्रशंसकों से सीमारेखा से दूर खुद को बारिश से बचाते हुए जगह लेने को कहा गया। भारी बारिश के कारण इसके बाद कोई खेल नहीं हो सका। पूरा मैच खराब मौसम और बारिश से बाधित रहा है और पांच में से चार दिन कई बार खेल रोका गया। सिर्फ दूसरे दिन ही पूरा खेल हो सका था। मैच भले ही ड्रा पर छूटा हो लेकिन भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी चिंता का सबब रही है और मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले उसे इसमें सुधार करना होगा।

केएल राहुल को छोड़कर भारत के सारे बल्लेबाज आस्ट्रेलियाई तेज आक्रमण का सामना करने में नाकाम रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म में है तो पर्थ के शतक को छोड़कर सुपरस्टार विराट कोहली ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों को नहीं खेल पा रहे। भारतीय बल्लेबाजों को सीमित ओवरों की तरह खेलने की तलब से बचना होगा। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को छोड़कर कोई नहीं चल पाया है। ब्रिस्बेन में मोहम्मद सिराज ने चोट के साथ गेंदबाजी की जिससे मेलबर्न टेस्ट में उनके खेलने पर भी संशय है। हषिर्त राणा की जगह चुने गए आकाश दीप ने अच्छी गेंदबाजी की और बल्लेबाजी में भी उपयोगी रहे लिहाजा उनका अंतिम एकादश में रहना तय लग रहा है।

खेल

Post navigation

Previous Post: रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा
Next Post: बाजीराव मस्तानी के प्रदर्शन के 9 साल पूरे

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Aamrapali Dubey-Nirahua: ‘भोजपुरी बवाल’ में निजी सवाल पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, एंकर को दी हिदायत
  • Cabinet Decision : रेल-सड़क परियोजनाओं पर 13,041 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार
  • IND vs SL 1st Test: मानव सुथार के 10 विकेट, भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया
  • UP-Japan Investment Meet 2026: योगी ने जापानी कंपनियों को दिया निवेश का न्योता, बोले- यूपी को बनाएं दूसरा औद्योगिक घर
  • UP Election 2027: मायावती का बड़ा दांव, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया