Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
WhatsApp Image 2026 04 14 at 5.07.39 PM scaled

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में फिलैटेलिक प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Posted on April 14, 2026April 14, 2026 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सांस्कृतिक विरासत और एकता को नई पहचान: सिंधिया

डाक टिकटों के माध्यम से भारत की विरासत, लोकतंत्र और एकता का जीवंत प्रदर्शन


अश्विनी तोमर

नई दिल्ली। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज मंगलवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय में “Ek Bharat, Shreshth Bharat: Celebrating India’s Unity & Democracy through Postage Stamps” विषय पर आयोजित विशेष फिलैटेलिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह प्रदर्शनी डाक विभाग द्वारा आयोजित की गई है, जिसमें भारत की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और लोकतांत्रिक यात्रा को डाक टिकटों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।

WhatsApp Image 2026 04 14 at 5.07.38 PM 1

डाक टिकटों में झलकती भारत की सभ्यता और विरासत
केंद्रीय मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह डाक टिकट भारत की समृद्ध विरासत, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों के सशक्त प्रतीक हैं। प्रदर्शनी में विशेष डाक टिकटों के माध्यम से भारत की ऐतिहासिक यात्रा और राष्ट्रीय पहचान को प्रभावी रूप से दर्शाया गया है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री संग्रहालय स्थित फिलैटेली संग्रहालय का भी भ्रमण किया और डाक सेवाओं के विकास एवं उनके योगदान की जानकारी प्राप्त की।

WhatsApp Image 2026 04 14 at 5.07.38 PM 2

युवा फिलैटेलिस्ट्स से संवाद, नवाचार और रचनात्मकता को सराहा
इस अवसर पर सिंधिया ने युवा फिलैटेलिस्ट्स, डाक टिकट संग्राहकों एवं डिजाइनरों से संवाद किया। उन्होंने युवाओं के उत्साह और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि नई पीढ़ी भारत की डाक विरासत को संरक्षित करने के साथ-साथ उसे आधुनिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ा रही है।

WhatsApp Image 2026 04 14 at 5.07.39 PM 1

डाक विभाग और प्रधानमंत्री संग्रहालय के बीच सहयोग को बताया महत्वपूर्ण कदम
केंद्रीय मंत्री ने डाक विभाग और प्रधानमंत्री संग्रहालय के बीच हुए समझौता ज्ञापन (MoU) को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि यह सहयोग भारत की सांस्कृतिक एवं डाक विरासत को और व्यापक रूप से प्रस्तुत करने में सहायक होगा। इसके माध्यम से भविष्य में प्रदर्शनी, जनजागरूकता कार्यक्रम और नवाचार आधारित फिलैटेलिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

डाक विभाग की राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका पर दिया जोर
सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि डाक विभाग ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आने वाले अमृतकाल के 22 वर्षों में भी यह अपनी जिम्मेदारी को और सशक्त रूप से निभाता रहेगा।

उन्होंने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और डॉ. भीमराव आंबेडकर से प्रेरणा लेते हुए सेवा, समावेशिता और राष्ट्रीय एकता के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।

दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: नोएडा में मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, वेतन वृद्धि की मांग तेज
Next Post: बिहार में सत्ता परिवर्तन : सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री, नीतीश युग का अंत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया