Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
novak djokovic

US Open 2023 : जोकोविच ने जीत के साथ मनाया वापसी का जश्न, रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचना तय

Posted on August 29, 2023 By Sanchar Times News

सर्बिया के इस खिलाड़ी को पिछले साल अमेरिका की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई थी क्योंकि उन्हें कोविड-19 का टीका नहीं लगा है। रिकॉर्ड 23 ग्रैंड स्लैम खिताब के इस विजेता को हालांकि मैच शुरू होने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। आर्थर ऐश स्टेडियम में इससे पहले खेले गये कोको गॉ का मैच लगभग तीन घंटे तक चला और फिर पुरुषों के बराबर महिलाओं को पुरस्कार राशि मिलने की 50वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम के कारण जोकोविच के मुकाबले में काफी विलंब हुआ।

जोकोविच ने इस जीत के बाद कहा, ‘‘ मुझे पता था कि मेरा मुकाबला काफी देर से होगा। मैं हालांकि कोर्ट पर जाने के लिए उत्साहित था। मैंने आधी रात के बाद शुरुआत की लेकिन मुझे इसकी कोई परवाह नहीं थी। मैं कुछ वर्षों से इस पल का इंतजार कर रहा था कि मैं अपने खेल के सबसे बड़े स्टेडियम में रात के सत्र में खेल सकूं।’’

जोकोविच इससे पहले 2021 के सत्र में इस टूर्नामेंट में खेले थे। तब फाइनल में दानिल मेदवेदेव ने उन्हें हराकर करियर ग्रैंडस्लैम पूरा करने का उनका सपना तोड़ा था। दूसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने अमेरिकी ओपन के पहले दौर में अपने शत-प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा। यह लगातार 17वीं बार है जब जोकोविच ने पहले दौर का मुकाबला जीता है। इस जीत के बाद वह 11 सितंबर को जारी होने वाली एटीपी रैंकिंग में कार्लोस अलकराज को हटाकर शीर्ष पर पहुंच जायेंगे।

Post Views: 1
खेल

Post navigation

Previous Post: भारतीय हॉकी टीम ने थाईलैंड को धमाकेदार अंदाज में हराया, वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालीफाई
Next Post: एलजी कार्यालय ने आतिशी के हालिया आदेशों को ‘अमान्य और शून्य’ बताकर खारिज कर दिया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया