
हैदर अली
रोहतास ब्यूरो, (संचार टाइम्स.न्यूज)

सासाराम के करगहर थाना क्षेत्र के खनेज गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला सावित्री देवी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सावित्री देवी सासाराम से अपने घर लौट रही थीं, तभी खनेज गांव के पास एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर है।
