Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
yogi 1

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखी ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत : योगी आदित्यनाथ

Posted on May 11, 2025May 11, 2025 By Chhavi Singh

कहा, आतंकवाद को कुचलने का समय आ गया है

ST.News Desk : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ब्रह्मोस एयरोस्पेस इंटिग्रेशन एंड टेस्टिंग फैसिलिटी के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारत की ताकत का प्रदर्शन पूरी दुनिया ने देखा। उन्होंने विशेष तौर पर ब्रह्मोस मिसाइल की क्षमता का उल्लेख करते हुए कहा, “अगर पाकिस्तान को इसकी ताकत का अंदाजा नहीं है, तो उनसे पूछना चाहिए।”

सीएम योगी ने आतंकवाद पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से खत्म करे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को देश की एकता और सुरक्षा के लिए निर्णायक बताते हुए कहा, “आतंकवाद को जब तक हम पूरी तरह कुचलेंगे नहीं, तब तक समाधान नहीं मिलेगा।”

उन्होंने आतंकवाद की तुलना ‘कुत्ते की दुम’ से करते हुए कहा कि यह सीधे नहीं होने वाला, और इससे निपटने के लिए सख्त जवाब की आवश्यकता है। योगी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को भारत की सख्त नीति का प्रतीक बताया, जिससे दुनिया को स्पष्ट संदेश गया है।

CM ने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सराहना करते हुए PM मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया

मुख्यमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ अभियान की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को धन्यवाद दिया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को रक्षा उत्पादन में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने ब्रह्मोस मिसाइल उत्पादन के लिए 200 एकड़ भूमि उपलब्ध कराई है और अब उत्पादन कार्य प्रारंभ हो चुका है।

इसके साथ ही योगी ने डिफेंस कॉरिडोर की प्रगति पर भी प्रकाश डाला और बताया कि लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, आगरा, झांसी और चित्रकूट में इसके छह नोड विकसित किए जा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर सहमत, लेकिन भारत की शर्तों पर: प्रधानमंत्री मोदी ने दी स्पष्ट दिशा
Next Post: कश्मीर पर ट्रंप की मध्यस्थता की पेशकश पर सियासी घमासान, कपिल सिब्बल ने मांगा विशेष संसद सत्र

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया