
नई दिल्ली। शुक्रवार को आसमान में पूरे दिन काले बादल छाए रहे और शाम को कु छ एक इलाके में कही हल्की तो कही तेज बारिश हुई। खबर लिखे जाने तक आसमान में काले बादलों का डेरा था। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ऊपर चढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दिल्ली में औसत बारिश का आंकड़ा 11.8 मिमी रिकार्ड किया गया। दिन में पालम इलाके में 1.7 मिमी बारिश होने की जानकारी मौसम विभाग ने दी है। अन्य इलाकों में मामूली बारिश होने की बात विभाग ने बतायी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का तापमान 35 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ एक में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

