Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
bjp 1

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणापत्र जारी किया

Posted on April 14, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा का घोषणापत्र जारी किया गया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में 27 वरिष्ठ नेताओं की एक समिति बनाई गई। इसी समिति ने घोषणापत्र तैयार किया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस समिति की संयोजक हैं।
‘यह एक खोखला घोषणापत्र’
बीजेपी के घोषणापत्र ‘संकल्प पत्र’ पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, ‘यह एक खोखला घोषणा पत्र है, हमारा कार्य नीति से संबंधित घोषणा पत्र है। बीजेपी ने कभी भी घोषणा पत्र को गंभीरता से नहीं लिया। जनता उनके वादों से वाकिफ है…बीजेपी की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।… जनता इस बार भाजपा की गारंटी जब्त करने जा रही है, भाजपा हारने वाली है।’
भूपेश बघेल ने कही ये बात
भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, ‘जितने भ्रष्ट लोग हैं वो भाजपा में क्यों शामिल हो रहे हैं?… इलेक्टोरल बांड में उनका(भाजपा) नाम आया है… उसके खिलाफ पीएम मोदी कब कार्रवाई करेंगे?’

अनुराग ठाकुर बोले- जो कहा है, वो पूरा करेंगे
बीजेपी के घोषणा पत्र जारी होने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘पिछले 10 वर्षों में हमने जो कहा वो पूरा किया और अब जो हम कहेंगे वो भी पूरा करेंगे।..सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण यही हमारा आधार पिछले 10 वर्षों में रहा है..तीसरी पारी जब पीएम मोदी शुरू करेंगे तो अगले 3 वर्ष में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।’

योगी आदित्यनाथ ने की घोषणापत्र की तारीफ
बीजेपी संकल्प पत्र पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘भारत को विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने की संकल्पना पर आधारित 14 नए संकल्पों के साथ गरीब, युवा, महिलाएं और किसान पर आधारित बीजेपी ने अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। ये संकल्प पत्र देश की महत्वाकांक्षा है, जो देश का महत्वाकांक्षा है वही मोदी का मिशन है… मैं इसके लिए पीएम मोदी समेत सभी को धन्यवाद करता हूं। यह ‘संकल्प पत्र’ देश के सभी नागरिकों को एक ‘मोदी की गारंटी’ है।’


Spread the love
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: कभी सोचा है कि हम उन लोगों की ओर क्यों आकर्षित होते हैं, जो हमें भाव भी नहीं देते हैं ?
Next Post: इस्राइल पर ईरान के हमले के बाद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme