Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
khadge 1

कांग्रेस भारत जोड़ने तो भाजपा तोड़ने में लगी है : खरगे

Posted on September 9, 2023 By Sanchar Times News

ठेकवा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाजरुन खरगे ने भारत और इंडिया नाम को लेकर छिड़े विवाद के बीच शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस भारत को जोड़ने में लगी है और भारतीय जनता पार्टी उसे तोड़ने में। उन्होंने कहा कि संविधान में देश का नाम भारत और इंडिया दोनों है लेकिन भाजपा इसमें विवाद खड़ा कर रही है। खड़गे ने कहा कि यदि भाजपा को ‘इंडिया’ शब्द से नफरत है तो उन्होंने स्टार्ट अप इंडिया, डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया आदि योजनाओं के नाम क्यों रखा है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के ठेकवा गांव में कांग्रेस सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘भरोसे का सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए उन्होंने ¨हसा प्रभावित मणिपुर का दौरा नहीं करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी हमला किया।
खड़गे ने कहा, हमने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए एक गठबंधन ‘इंडिया’ बनाया है और अब भाजपा कह रही है कि देश का नाम इंडिया से बदलकर केवल भारत कर देना चाहिए। संविधान में ही इंडिया और भारत दोनों हैं। फिर इसपर झगड़ा क्यों हो रहा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हमें कहते हैं कि हम भारत बोलने के विरोधी हैं। हमें भारत से प्रेम है। राहुल गांधी जी कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले। नाम था भारत जोड़ो यात्रा। हम भारत जोड़ने में लगे हैं और आप (भाजपा) भारत तोड़ने में लगे हैं।
खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, वह दंगा प्रभावित मणिपुर की ओर देख भी नहीं रहे हैं, दूसरी तरफ जी-20 की बैठक (दिल्ली में) चल रही है, जहां हर खंभे में उनकी तस्वीरें (पीएम के पोस्टर) हैं। पोस्टरों पर न तो उनके मंत्रियों की तस्वीर थी, न ही महात्मा गांधी या पंडित जवाहर लाल नेहरू की। क्या सब कुछ उनका है? उन्होंने भूपेश बघेल सरकार की सराहना करते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में 15 साल तक भाजपा की सरकार थी। मोदी साढ़े 13 साल तक गुजरात में मुख्यमंत्री रहे और अब 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, लेकिन गुजरात की हालत जस की तस है।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: जी20 की तैयारियों पर आया 4254 करोड़ रुपये का खर्च, दिल्ली एनसीआर को दुल्हन की तरह सजाया गया है
Next Post: जी20 सम्मेलन : भारत-अमेरिका के बीच रक्षा सौदों को आगे बढ़ाने पर सहमति

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया