Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
bjp in chhatisgarh

छत्तीसगढ़ : भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चौथी और अंतिम सूची जारी की

Posted on October 25, 2023 By Chhavi Singh

छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को अपने उम्मीदवारों की चौथी और अंतिम सूची जारी की। इसके साथ ही बीजेपी ने छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजेश अग्रवाल अंबिकापुर से कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव को चुनौती देंगे। सुशांत शुक्ला बेलतरा से चुनाव लड़ेंगे। कसडोल विधानसभा क्षेत्र से धनीराम धीवर को मैदान में उतारा गया है। दीपेश साहू बेमेतरा से चुनाव लड़ रहे हैं।
पार्टी के एक नेता ने कहा कि इससे पहले, पार्टी ने 90 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की अपनी तीसरी सूची में कबीरधाम जिले की पंडरिया सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिला पंचायत की अध्यक्ष और भाजपा की राज्य महिला शाखा की सचिव भावना बोहरा को पंडरिया से मैदान में उतारा गया है। इसके साथ, भगवा पार्टी ने अब तक कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में से 86 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। दूसरे चरण में होने वाले मतदान वाली शेष चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है।

कांग्रेस ने 2018 के चुनावों में 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें जीतकर शानदार जीत दर्ज की थी और आराम से सरकार बनाई थी। भाजपा 15 सीटों पर सिमट गई, जबकि जेसीसी (जे) और बसपा को क्रमशः 5 और 2 सीटें मिलीं। कांग्रेस की वर्तमान ताकत 71 है। कांग्रेस ने अब तक 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं और सरकार बनाने में आदिवासी मतदाताओं कीमहत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए राज्य के राजनीतिक दलों ने आदिवासी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ में माना जाता है कि लगभग 32 फीसदी जनसंख्या वाले आदिवासी समुदाय के आशीर्वाद के बगैर राज्य में सरकार बनाना मुश्किल है।

राज्य

Post navigation

Previous Post: आज पीएम मोदी द्वारका, केजरीवाल लाल किला मैदान में आयोजित लवकुश रामलीला में करेंगे रावण दहन
Next Post: समाजवादी पार्टी के बाद JDU ने भी Madhya Pradesh में उतारे उम्मीदवार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया