Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
nitin gadkari

नितिन गडकरी की पहल : पुराने वाहनों के स्क्रैप पर नए वाहनों की खरीद पर छूट की घोषणा

Posted on August 28, 2024August 28, 2024 By Chhavi Singh

संचार टाइम्स.न्यूज़ डेस्क : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि यात्री और वाणिज्यिक वाहन निर्माता वैध जमा प्रमाणपत्र के साथ पुराने वाहनों को स्क्रैप करने पर नए वाहनों की खरीद पर छूट देने पर सहमत हो गए हैं। यह महत्वपूर्ण निर्णय मंत्री की अध्यक्षता में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (SIAM) के सीईओ के साथ की गई बैठक में लिया गया, जिसमें ऑटो सेक्टर के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।

गडकरी ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि कई वाणिज्यिक और यात्री वाहन निर्माता वैध जमा प्रमाणपत्र के साथ पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के बदले नए वाहनों की खरीद पर छूट देने के लिए सहमत हुए हैं। यह पहल सर्कुलर इकोनॉमी प्रयासों को बढ़ावा देगी और सुनिश्चित करेगी कि हमारी सड़कों पर स्वच्छ, सुरक्षित और अधिक कुशल वाहन चलेंगे।

बयान में उल्लेख किया गया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री की सलाह पर कई वाणिज्यिक और यात्री वाहन निर्माता वाहनों के आधुनिकीकरण और संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग को महत्व देते हुए, सीमित अवधि के लिए छूट देने पर सहमत हुए हैं। वाणिज्यिक वाहन विनिर्माताओं ने दो साल और यात्री वाहन विनिर्माताओं ने एक साल के लिए छूट देने की पेशकश की है।

इस पहल से पुराने वाहनों को कबाड़ में बदलने को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे सड़क पर सुरक्षित और अधिक दक्ष वाहनों की संख्या बढ़ेगी। मर्सिडीज बेंज इंडिया ने इस छूट के अतिरिक्त 25,000 रुपये की सीधी छूट देने की पेशकश की है। अन्य प्रमुख यात्री वाहन निर्माता जैसे मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हुंडई मोटर इंडिया, किआ मोटर्स, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर, होंडा कार्स, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, रेनो इंडिया, निसान इंडिया और स्कोडा फॉक्सवैगन इंडिया ने भी इस योजना के तहत छूट देने की घोषणा की है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: प. बंगाल में महिला डॉक्टर की बलात्कार और हत्या के खिलाफ विरोध जारी, ममता बनर्जी ने सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन
Next Post: इमली फेस पैक से पाएं निखार : झुर्रियां और डार्क सर्कल्स से छुटकारा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे
  • सासाराम में निजी विद्यालयों के प्राचार्य और शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर, रोहतास एसपी मिस्टर राज ने किया उद्घाटन
  • सासाराम के शेरशाह सूरी मकबरा परिसर में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिया स्वच्छता का संदेश
  • सासाराम में लव-कुश जयंती समारोह में दिखी राजनीतिक एकजुटता, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने सरकार को बताया ‘मजबूत’
  • बिहार MLC चुनाव में जन सुराज ने उतारे 5 उम्मीदवार, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया