Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
uttarkashi 2

मुन्ना कुरैशी, जिन्होंने दिलाई मजदूरों को नई जिंदगी

Posted on November 29, 2023 By Chhavi Singh

बचाव कर्मियों की कड़ी मेहनत के बाद टनल में फंसे श्रमिक बाहर आ सके। इस दौरान श्रमिकों ने भी धैर्य दिखाया, जिसकी हर ओर प्रशंसा हो रही है। इस अभियान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभियान से जुड़े सभी लोगों के जज्बे को सलाम किया और कहा कि मिशन में शामिल सभी लोगों ने मानवता और टीम वर्क का अद्भुत उदाहरण पेश किया। इस रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए सभी सरकारी एजेंसियों ने 24X7 तक लगातार बिना रुके काम किया। इस मिशन को सफल बनाने के लिए रैट माइनर्स ने भी अंतिम समय तक काम किया है। इस ऑपरेशन में श्रमिकों तक सबसे पहले रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे मुन्ना कुरैशी पहुंचे थे, जिन्होंने ऑपरेशन को भी लीड किया था।

मुन्ना कुरैशी ही वो शख्स है जो रैट माइनिंग करते हुए सबसे पहले सफलता के साथ 41 श्रमिकों के पास पहुंचे थे। उन्होंने सबसे पहले जाकर सभी मजदूरों का हाल जाना था। 29 वर्षीय मुन्ना कुरैशी रैट माइनर हैं जो दिल्ली की कंपनी में काम करते है। ये कंपनी एक ट्रेंचलेस इंजीनियरिंग सर्विस कंपनी है जो सीवर और पानी की लाइनें साफ करती है। मुन्ना भी उन रैट होल माइनर्स में शामिल थे जिन्होंने अंतिम 12 मीटर में मलबा हटाने के लिए टीम में शामिल किया गया था।

अमेरिका निर्मित बरमा मशीन के खराब हो जाने के बाद सुरंग से निकाले जाने के बाद रैट होल माइनर्स बचाव अभियान का अंतिम सहारा थे। रैट होल माइनर्स छोटे-छोटे गड्ढे खोदकर कोयला निकालने की एक विधि है। हालांकि ये विधि अवैज्ञानिक होती है, इसलिए इसे वर्ष 2014 में कोयला निकालने की विधि के रूप में प्रतिबंधित कर दिया गया था। मुन्ना कुरैशी ने कहा कि उन्होंने मंगलवार शाम को आखिरी चट्टान हटाई और 41 फंसे हुए श्रमिकों को देखा। मुन्ना कुरैशी ने मजदूरों को सफलता के साथ बाहर निकालने के बाद कहा कि जैसे ही मैं अंदर पहुंचा उन्होंने मुझे गले लगाया, तालियां बजाईं और मुझे बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। मुन्ना कुरैशी के बाद मोनू कुमार, वकील खान, फ़िरोज़, परसादी लोधी और विपिन राजौत अन्य रैट माइनर्स थे जो अपने कठिन ऑपरेशन के बाद फंसे हुए लोगों तक पहुंचे। टनल में फंसे मजदूर सफलता का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही सब उनके पास पहुंचे तो सब खुशी से झूम उठे।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: किसी भी समय अब सुरंग से बाहर आ सकते है मजदूर
Next Post: गरीबों को मोदी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अगले 5 वर्षों तक 81 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया