Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
aitishi

साकेत कोर्ट कॉम्प्लेक्स का आतिशी ने किया निरीक्षण, लगाई फटकार

Posted on December 27, 2023 By Sanchar Times News

दिल्ली की क़ानून मंत्री आतिशी ने अधिकारियों के साथ साकेत कोर्ट कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कोर्ट कॉम्प्लेक्स के नए ब्लॉक्स में भी कमियां देखीं, जिसके बाद उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मौके पर ही फटकार लगाई. कानून मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द यहां की सभी समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए.
कानून मंत्री आतिशी ने इस दौरान अधिकारियों से पूछा कि नई बिल्डिंग में आखिर कैसे इतनी जल्दी इतनी सारी समस्याएं पैदा हो हुईं. दीवारों पर सीलन कैसे आया. नम दीवारें देखकर कानून मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के संबंधित इंजीनियर और कांट्रेक्टर पर सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दिए.

कोर्ट परिसर की हालत को देखकर कानून मंत्री बेहद नाराज़ हुई. उन्होंने कहा कि साकेत कोर्ट कॉम्प्लेक्स का उपयोग बड़ी संख्या में जजों, वकीलों और उनके कर्मचारियों द्वारा किया जाता है. ऐसे में यह सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है कि इन लोगों को यहां अपने काम करने के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर जल्द इन समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख़्त एक्शन लिया जाएगा. कानून मंत्री ने कहा कि कोर्ट एक अहम संस्थान होता है. जहां रोज हजारों की संख्या में लोग न्याय की तलाश में आते है. ऐसे में यहां मेंटेनेंस करने में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

कानून मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी यहां जरूरी मैंटेनेंस और रिपेयर के काम की एक विस्तृत चेकलिस्ट बनाये और उसके अनुसार सभी समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करें. साथ ही उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसरों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना और वहां सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान करना केजरीवाल सरकार की प्रतिबद्धता है और इस दिशा में हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे.

Post Views: 1
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: दिल्ली-NCR में भयंकर कोहरा, विजिबिलिटी न के बराबर
Next Post: लालू के चक्रव्यूह में फंस चुके हैं नीतीश कुमार, जल्‍द बन जाएंगे पूर्व CM : गिरिराज सिंह

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया