Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
Capture 53

प्रगति यात्रा के क्रम में रोहतास पहुंचे नीतीश कुमार, जिले को 379 करोड़ की लगभग 193 विकास परियोजनाओं की सौगात

Posted on February 19, 2025February 19, 2025 By Chhavi Singh

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज)

एंकर/बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के क्रम में रोहतास को 379 करोड़ की लगभग 193 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है। रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड अंतर्गत बादलगढ़ में बुधवार को पहुंचे मुख्यमंत्री ने लगभग 268 करोड़ की लागत से पूर्ण 69 योजनाओं का उद्घाटन किया तथा 111 करोड़ की लागत से शुरू होने वाली 124 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके साथ हीं मुख्यमंत्री रोहतास जिले के चेनारी, बिक्रमगंज, संझौली एवं सासाराम प्रखंड में चल रहे कई विकास कार्यों का भी जायजा लिया और जमीनी हकीकत से रूबरू हुए।

Capture1

पर्यटकों के लिए करमचट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब

मुख्यमंत्री सबसे पहले चेनारी प्रखंड के बादलगढ़ पहुंचें, जहां उन्होंने 50 करोड़ की लागत से बने दुर्गावती ईको टूरिज्म एवं एडवेंचर हब व हाट एयर बैलून का उद्घाटन किया तथा 271.19 लाख की लागत से बनने वाले बोट हाउस कैंप की आधारशिला रखी। इसके अलावे बादलगढ़ में खेल मैदान, मल्हीपुर पंचायत सरकार भवन परिसर स्थित तालाब निर्माण, सोख्ता निर्माण, पशु शेड, चेनारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम बैरिया में महादलित सामुदायिक भवन, वर्क शेड, डाकघर, पुस्तकालय, वीडियो कॉन्फ्रेसिंग कक्ष, आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन कर विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया।

इंटीग्रेटेड फार्मिंग एंड उत्कर्ष बायो फ्यूल प्लांट का निरीक्षण

इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बिक्रमगंज के घुसियाँ खुर्द गांव पहुंचे। जहां उन्होंने इंटीग्रेटेड फॉर्मिंग एवं उत्कर्ष बायोफ्यूल प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान बिक्रमगंज स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालयों में एसीआर भवन, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोसिंयाकला में विद्यालय भवन निर्माण, विद्यालयों में बॉयज शौचालय समेत विभिन्न प्रखंडों में विद्यालय भवन, शौचालय, सामुदायिक भवन, वर्क शेड, राज्य कल्याण छात्रावास भवन, सबडिवीजन कार्यालय, उच्च स्तरीय आरसीसी पुल निर्माण, विद्यालयों में नवनिर्मित लैब, एसपी जैन महाविद्यालय में पुस्तकालय, गर्ल्स हॉस्टल, नौहट्टा में डिग्री कॉलेज के चारदीवारी एवं पीसीसी सड़क, जीविका ग्राम संगठन कार्यालय, दिनारा प्रखंड में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय आदि का उद्घाटन किया।

124 योजनाओं का शिलान्यास

प्रगति यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास जिला अंतर्गत कुल 124 योजनाओं का शिलान्यास किया। जिसमें वन स्टॉप सेंटर, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी आवास निर्माण, सामुदायिक भवन, महादलित वर्कशेड, ई किसान भवन समेत मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क यूनियन योजना के तहत सासाराम प्रमंडल वन के कुल 115 पथ, सासाराम प्रमंडल दो के 102 पथ, बिक्रमगंज प्रमंडल के 81 तथा डेहरी प्रमंडल के 51 पथोंं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री को देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़, सीएम ने किया अभिवादन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रोहतास जिले के तीनों जगहों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा रही। मुख्यमंत्री के आते हीं लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तथा जवाब में मुख्यमंत्री ने भी हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। इस दौरान लोगों की भीड़ मुख्यमंत्री से हाथ मिलाने को भी आतुर दिखी और समयांतराल पर नीतीश कुमार जिंदाबाद के भी नारे लगते रहे।

जिले के अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक

प्रगति यात्रा के दौरान सासाराम पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिला समाहरणालय स्थित डीआरडीए संवाद कक्ष में अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की। बैठक के दौरान सर्वप्रथम डीएम उदिता सिंह ने जिले में चल रही विकास कार्यों की प्रगति एवं उसके अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर घर नल का जल, हर घर तक पक्की गली-नाली, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि फीडर निर्माण, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत कनेक्शन योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, उच्चतर शिक्षा हेतु महिलाओं को प्रोत्साहन, टेलीमेडिसीन के माध्यम से चिकित्सा परामर्श, पशु चिकित्सा सेवाओं की डोर स्टेप डिलीवरी एवं पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया। इसके अलावा खेल-कूद को बढ़ावा देने हेतु स्पोर्ट्स क्लब का गठन, प्रत्येक पंचायत में खेल मैदान, मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों का गठन, राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता, दाखिल खारिज, परिमार्जन, परिमार्जन प्लस एवं जल-जीवन-हरियाली के तहत जीर्णोद्धार कराए गए सार्वजनिक कुओं, पोखर तथा तालाबों की अद्यतन स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान समीक्षा बैठक में मौजूद जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं।

बिहार

Post navigation

Previous Post: भारतमाला परियोजना में जमीन मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों का विरोध, प्रगति यात्रा के दौरान फूंका पुतला
Next Post: BJP ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की नई CM के रूप में चुना

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme