Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi cm

दिल्ली में निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर लगेगी लगाम, कैबिनेट ने ‘स्कूल फीस एक्ट’ को दी मंज़ूरी

Posted on May 3, 2025May 3, 2025 By Sanchar Times News

ST.News Desk : दिल्ली सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि पर नियंत्रण के लिए स्कूल फीस एक्ट को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह अधिनियम दिल्ली के सभी 1677 निजी स्कूलों में पारदर्शी ढंग से फीस नियंत्रित करेगा, जो अब तक एक बड़ी चुनौती बना हुआ था।

सीएम गुप्ता ने कहा, “पहली बार किसी सरकार ने हिम्मत दिखाकर इस दिशा में कदम उठाया है। पिछली सरकारों के कार्यकाल में लगातार फीस में मनमानी बढ़ोतरी होती रही है, लेकिन अब हालात बदलेंगे। हम इसे जल्द सदन में पारित कराकर दिल्ली की जनता को समर्पित करेंगे।”

‘लूट का रास्ता बंद’ – मंत्री आशीष सूद का बयान
शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह एक्ट छात्रों और अभिभावकों की राहत के लिए लाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि “पिछली सरकार ने जानबूझकर फीस वृद्धि को नजरअंदाज किया, और कई मामलों में अंडर-टेबल सेटलमेंट कर बच्चों को लूट का माध्यम बनाया।”

उन्होंने बताया कि उनकी सरकार द्वारा गठित डीएम कमेटी की अनुशंसा के बाद पहली बार दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) को कोर्ट की फटकार मिली। “हमारा उद्देश्य स्पष्ट है – छात्रों और अभिभावकों का मानसिक उत्पीड़न समाप्त करना,” उन्होंने कहा।

क्या है ‘दिल्ली स्कूल फीस अधिनियम’?
अब तक दिल्ली में ऐसा कोई स्पष्ट कानून नहीं था जो निजी स्कूलों द्वारा तय की जाने वाली फीस या उसकी वृद्धि को नियमित करे। इस कमी के कारण कुछ स्कूलों में हर साल फीस में असामान्य वृद्धि देखी जाती रही, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ा।

नई अधिनियम के लागू होते ही:

निजी स्कूलों को सरकारी मंजूरी के बिना फीस नहीं बढ़ाने दी जाएगी

हर स्कूल को फीस संरचना पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक करनी होगी

मनमानी फीस वसूली की शिकायतों पर तत्काल सुनवाई और कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी

सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता पर फोकस
मुख्यमंत्री गुप्ता ने आगे कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य केवल निजी स्कूलों पर नियंत्रण नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों को इतना सक्षम बनाना है कि “लोग अपने बच्चों को निजी नहीं, सरकारी स्कूलों में भेजना चाहें।”

Post Views: 2
दिल्ली/NCR, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: भारत-पाक तनाव के बीच एयरस्पेस बंद, सिंधु जल संधि निलंबित; 1991 का हवाई क्षेत्र समझौता भी सवालों में
Next Post: ललन सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, बोले– “जाति जनगणना नहीं, सत्ता बचाना था असली मकसद”

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया