Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 23

रोहतास: शिक्षक ने सीने भर पानी पार कर पहुंचाया शिक्षा का संदेश, वायरल वीडियो ने बताया जमीनी हकीकत

Posted on July 19, 2025July 19, 2025 By Sanchar Times News

हैदर अली
रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स


रोहतास जिले से एक संवेदनशील और प्रेरणादायक वीडियो सामने आया है, जो शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत और शिक्षकों की समर्पण भावना को उजागर करता है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को सीने भर पानी में उतरकर विद्यालय जाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो रघुनाथपुर के मधुकुटिया और परक्षा गांव के बीच का है, जहां हाल की भारी बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह इलाका पहाड़ी होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो सकी, जिससे रास्ता जलमग्न हो गया है।

वीडियो में शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को अपने ट्राउजर उतारकर हाथ में पकड़े हुए और केवल अंडरगारमेंट में पानी पार करते हुए देखा जा सकता है। दूसरी ओर पानी के उस पार स्कूली बच्चे भी खड़े नजर आते हैं, जो शिक्षक के आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। धर्मेंद्र कुमार मधुकुपिया स्थित मध्य विद्यालय में पदस्थापित हैं।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस शिक्षक के समर्पण की सराहना कर रहे हैं। शिक्षक ने जान जोखिम में डालकर विद्यालय पहुंचने का साहस दिखाया। इलाके में बुनियादी ढांचे की कमी और जल निकासी व्यवस्था की विफलता उजागर। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षक का यह प्रयास प्रेरणादायक।

यह दृश्य न सिर्फ एक शिक्षक के समर्पण को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कई दुर्गम इलाकों में आज भी शिक्षा देने और पाने के लिए लोगों को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह प्रशासन और नीति-निर्माताओं के लिए एक संदेश है कि ऐसे इलाकों में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर प्राथमिकता दी जाए।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: सासाराम समाहरणालय में डीएम उदिता सिंह ने सुनी जनता की समस्याएं, जमीन विवादों का मौके पर हुआ निपटारा
Next Post: रोहतास में नहीं थम रहा हत्या का सिलसिला, जमीन विवाद में एक व्यापारी की पीट-पीट कर हत्या

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया