Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 2

मुजफ्फरपुर में मां और तीन मासूम बच्चों की नृशंस हत्या, नदी किनारे बंधे मिले शव

Posted on January 15, 2026January 15, 2026 By Chhavi Singh

ST.News Desk

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चंदवारा घाट पुल के नीचे बूढ़ी गंडक नदी के किनारे एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों के बंधे हुए शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा, एसडीपीओ-2 विनिता सिन्हा और अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कराई।

मृतकों की पहचान बखरी सिपाहपुर निवासी कृष्ण मोहन कुमार की 22 वर्षीय पत्नी ममता कुमारी, छह वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, चार वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार और दो वर्षीय पुत्री कृति कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने शव की पहचान करते हुए अपहरण के बाद हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतका के पति कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि वह पेशे से ऑटो चालक हैं और अहियापुर थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी की सुबह करीब पांच बजे वह ऑटो चलाने जीरो माइल गए थे। शाम करीब छह बजे लौटने पर उनकी मां ने बताया कि ममता कुमारी सुबह करीब 11 बजे तीनों बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए जीरो माइल गई थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं।

काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो 10 जनवरी को अहियापुर थाना में लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई। परिजनों के अनुसार, 12 जनवरी की सुबह करीब तीन बजे दो अज्ञात मोबाइल नंबरों से फोन आया, जिसमें कॉल करने वालों ने अपहरण की बात स्वीकार करते हुए पुलिस को सूचना देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अपहरण की जानकारी मिलने के बावजूद समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण बदमाशों ने महिला और तीनों बच्चों की हत्या कर शव नदी में फेंक दिए।

घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि ममता कुमारी 10 जनवरी से लापता थी और 12 जनवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी। आज महिला और तीन बच्चों के शव नदी किनारे बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल की बात सामने आई है, जिसकी तकनीकी जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस का दावा है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

बिहार

Post navigation

Previous Post: IPAC रेड मामले में ED की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, ममता बनर्जी, DGP और कमिश्नर को नोटिस
Next Post: महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव : वोटिंग के बीच उद्धव ठाकरे का BJP और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया