crossorigin="anonymous"> रोहतास में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत - Sanchar Times

रोहतास में सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से 19 वर्षीय युवक की मौत

Spread the love

सासाराम
रविन्द्र मेहता/हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ संचार टाइम्स

Rohtas जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के मठ गोठानी गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा देखा। आशंका जताई जा रही है कि किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान आदित्य गिरी के रूप में हुई है। वह गोठानी मठिया निवासी राजेश्वर गिरी का पुत्र था और उसकी उम्र महज 19 वर्ष बताई जा रही है।

परिजन जयंत गिरी ने बताया कि आदित्य की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए Sasaram सदर अस्पताल भेज दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *