crossorigin="anonymous"> RCB लगातार दूसरे सीजन फाइनल में, गुजरात टाइटंस को 92 रन से रौंदकर रचा इतिहास - Sanchar Times

RCB लगातार दूसरे सीजन फाइनल में, गुजरात टाइटंस को 92 रन से रौंदकर रचा इतिहास

Spread the love

Royal Challengers Bengaluru ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए Gujarat Titans को 92 रन से हराकर लगातार दूसरे सीजन फाइनल में जगह बना ली है। कप्तान Rajat Patidar की विस्फोटक पारी के दम पर RCB अब अपने दूसरे आईपीएल खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है

ST.News Deks

आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने दमदार खेल दिखाते हुए Gujarat Titans को 92 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ RCB लगातार दूसरे सीजन फाइनल में पहुंचने में सफल रही। अब टीम 31 मई को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में क्वालीफायर-2 की विजेता टीम से भिड़ेगी।

RCB के लिए यह आईपीएल इतिहास का पांचवां फाइनल होगा। इससे पहले टीम 2009, 2011, 2016 और 2025 में फाइनल खेल चुकी है। हालांकि, 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर टीम पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने में सफल रही थी। अब RCB के पास लगातार दूसरा खिताब जीतने का सुनहरा मौका है।

आईपीएल फाइनल में RCB का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम 2009 में पहली बार फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वहां Deccan Chargers ने उसे हरा दिया था। इसके बाद 2011 के फाइनल में Chennai Super Kings ने RCB को 58 रनों से मात दी। वहीं 2016 में Sunrisers Hyderabad ने रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हराकर ट्रॉफी जीत ली थी।

क्वालीफायर-1 में RCB की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान Rajat Patidar रहे। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में नाबाद 93 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 9 छक्के जड़े। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 281 से ज्यादा का रहा। इस पारी के साथ पाटीदार आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में कप्तान के रूप में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में David Warner की बराबरी की।

मैच की बात करें तो RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम 162 रन पर सिमट गई। गुजरात की ओर से सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

Rahul Tewatia ने गुजरात टाइटंस के लिए सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। उन्होंने 43 गेंदों की अपनी पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए, लेकिन उनकी यह कोशिश टीम को हार से नहीं बचा सकी।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *