Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
abhishek banarji

अभिषेक बनर्जी पर हमले का वीडियो वायरल, ममता बनर्जी समेत विपक्षी नेताओं ने की कड़ी निंदा

Posted on May 30, 2026May 30, 2026 By Chhavi Singh

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है, जबकि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और टीएमसी के अन्य नेताओं ने भी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं

ST.News Desk

कोलकाता में टीएमसी सांसद और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोनारपुर इलाके में लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया, जहां धक्का-मुक्की और हंगामे के दौरान उनके कपड़े फट गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस मामले पर मुख्यमंत्री ममता banerjee ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए भाजपा पर हमला बोला। ममता ने लिखा, “शासक हत्यारे बन गए- भाजपा पर शर्म आती है।”

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अभिषेक बनर्जी पर हुआ हमला लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी संवेदनशील स्थिति में पर्याप्त पुलिस व्यवस्था का अभाव गंभीर चिंता का विषय है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी इस घटना को निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि हिंसा प्रभावित परिवारों से मिलने गए एक विपक्षी सांसद पर हमला लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है। खरगे ने केंद्र और राज्य सरकार से सभी राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने भी घटना को लेकर केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी विपक्षी दल के एक प्रमुख नेता हैं और उनकी सुरक्षा में चूक गंभीर मामला है। उन्होंने गृह मंत्री से इस संबंध में जवाब देने की मांग की।

वहीं, टीएमसी नेता कुनाल घोष ने भी हमले की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी के खिलाफ हुई हिंसा और अभद्र व्यवहार अस्वीकार्य है। उन्होंने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा कि ऐसी स्थिति को लंबे समय तक जारी रहने की अनुमति कैसे दी गई।

घटना के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। विपक्षी दल इस मामले को लोकतांत्रिक अधिकारों और नेताओं की सुरक्षा से जोड़कर देख रहे हैं, जबकि घटना को लेकर प्रशासन की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: 3 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, ज्योतिषी ने बताया लंबी राजनीतिक पारी का संकेत
Next Post: RCB vs GT Final: अगर बारिश की वजह से रद्द हुआ IPL 2026 फाइनल, तो कौन बनेगा चैंपियन? जानिए नियम

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • यासीन मलिक ने पत्नी मुशाल से रिश्ता खत्म करने का लिया फैसला, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
  • राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बने जितेंद्र मिश्रा, बोले- इसे भगवान राम का आशीर्वाद मानता हूं
  • New Rules From 1 September 2026: कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, दूध से LPG तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
  • UP TET 2026: 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द; जानें आगे क्या होगा
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया