Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
dk shivkumar

3 जून को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार, ज्योतिषी ने बताया लंबी राजनीतिक पारी का संकेत

Posted on May 30, 2026May 30, 2026 By Chhavi Singh

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण से पहले शुभ मुहूर्त और ज्योतिषीय भविष्यवाणियों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ज्योतिषी द्वारकानाथ गुरुजी ने शिवकुमार के लिए लंबे और प्रभावशाली राजनीतिक भविष्य की भविष्यवाणी की है

ST.News Desk

कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव हो चुका है। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) ने डीके शिवकुमार को अपना नेता चुन लिया है, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और नई सरकार का गठन करेंगे।

इस बीच, ज्योतिषी द्वारकानाथ गुरुजी की भविष्यवाणी चर्चा का विषय बनी हुई है। गुरुजी ने दावा किया है कि डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री के रूप में लंबा कार्यकाल पूरा करेंगे और राज्य की राजनीति में लंबे समय तक प्रभावशाली भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि शिवकुमार की कुंडली बेहद मजबूत है और उन्हें कांग्रेस नेतृत्व का पूरा समर्थन प्राप्त रहेगा।

गुरुजी के अनुसार, शपथ ग्रहण के लिए तीन संभावित तिथियां सुझाई गई थीं, जिनमें से 3 जून को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने कहा, “डीके शिवकुमार एक दिन के मुख्यमंत्री नहीं हैं। वे लंबी पारी खेलेंगे और कर्नाटक की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहेंगे।”

बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को सर्वसम्मति से नेता चुना गया। बैठक से पहले उन्होंने अपने गुरु अज्जय्या की तस्वीर को नमन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया और शपथ ग्रहण के लिए 3 जून का समय मांगा। राज्यपाल ने उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित कर दिया।

इस बीच नई कैबिनेट के गठन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। राजनीतिक गलियारों में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि शिवकुमार सरकार में चार उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि सूत्रों के अनुसार, डीके शिवकुमार इस प्रस्ताव के पक्ष में नहीं हैं। उनका मानना है कि प्रदेश कांग्रेस में कई वरिष्ठ नेता हैं और ऐसे में कुछ नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाना तथा अन्य को छोड़ना विवाद का कारण बन सकता है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी कैबिनेट गठन को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कैबिनेट के स्वरूप को लेकर जो भी फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा, उसे सभी स्वीकार करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के नेताओं को मंत्रिमंडल से बाहर रखने जैसी कोई चर्चा पार्टी स्तर पर नहीं हुई है।

वेणुगोपाल ने कहा कि नई कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मौजूदा नेतृत्व परिवर्तन से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और पार्टी 2028 के विधानसभा चुनाव में भी सत्ता बरकरार रखने में सफल रहेगी।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: PNB विलय के 5 साल बाद बड़ा सवाल : क्या पूर्व UBI अधिकारियों के साथ हुआ न्याय? वरिष्ठता, प्रमोशन और ट्रांसफर को लेकर बढ़ रहा असंतोष
Next Post: अभिषेक बनर्जी पर हमले का वीडियो वायरल, ममता बनर्जी समेत विपक्षी नेताओं ने की कड़ी निंदा

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • यासीन मलिक ने पत्नी मुशाल से रिश्ता खत्म करने का लिया फैसला, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
  • राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बने जितेंद्र मिश्रा, बोले- इसे भगवान राम का आशीर्वाद मानता हूं
  • New Rules From 1 September 2026: कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, दूध से LPG तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
  • UP TET 2026: 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द; जानें आगे क्या होगा
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया