Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi 1

राजधानी दिल्ली में वर्षा से तापमान में गिरावट

Posted on September 11, 2023September 11, 2023 By Sanchar Times News

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को बारिश एवं ठंडी हवाएं चलने के बाद तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आयी तथा अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा और मौसम सुहावना हो गया। राजधानी में वर्षा से वायु की गुणवत्ता भी सुधरी। दिल्ली का 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक 45 रहा जो ‘अच्छी’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया है जो औसत से दो डिग्री कम है।

सफदरजंग वेधशाला ने सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक 1.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। इस अवधि में पालम, लोधी रोड, आयानगर, नरेला और गुड़गांव में वेधशालाओं ने क्रमश: 0.2 मिलीमीटर, 0.8 मिलीमीटर, तीन मिलीमीटर, 1.5 मिलीमीटर और 7.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता 86 और 100 प्रतिशत के बीच रही। दिल्ली नगर निगम को पांच स्थानों से जलभराव और 16 स्थानों से पेड़ उखड़ जाने की रिपोर्ट मिली। लोक निर्माण विभाग के पास मुंडका और नरेला से जलभराव का कॉल आया। नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद के आपदा प्रबंधन केंद्र ने पिछले दो दिनों में 70 शिकायतें मिली हैं।

उनमें 26 शनिवार देर शाम मिलीं जबकि बाकी रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक आयीं। ये मुद्दे जलभराव के छोटे-मोटे मामले, पेड़ों से पत्ते गिरने, सड़क की प्रकाश व्यवस्था के काम नहीं करने से जुड़े थे जिनपर त्वरित कार्रवाई की गयी। अधिकारियों ने बताया कि जनपथ, सिकंदरा रोड, सी हेक्सागोन, कॉपरनिकस मार्ग, बाराखंभा रोड, हरीशचंद्र माथुर लेन और कौटिल्य मार्ग समेत अहम स्थानों पर जलभराव की घटनाओं का त्वरित समाधान किया गया। जलभराव वाले स्थानों पर कर्मचारियों या मशीन की मदद से पानी हटाया गया। जी20 स्थल और विदेशी प्रतिनिधियों के प्रवास होटल नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद क्षेत्र में आते हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहने और बहुत बारिश होने की आशंका व्यक्त की थी।

उसने कहा कि सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।सोमवार से बुधवार तक वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक श्रेणी’ में रहने का अनुमान है। आज दिन में एक बयान में राजनिवास के अधिकारियों ने कहा कि उपराज्यपाल ने ‘इंद्र देवता’ को धन्यवाद दिया जिन्होंने तापमान घटाकर और वायुगुणवत्ता सूचकांक सुधार कर जी20 के लिए आये मेहमानों के लिए दिल्ली में उनके प्रवास को और खास बना दिया।

Post Views: 2
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: जी20: दुनियाभर के पत्रकारों ने मीडिया केंद्र से ‘एक परिवार’ के तौर पर काम किया
Next Post: लालू प्रसाद यादव ने की I.N.D.I.A. गठबंधन को विजयी बनाने की प्रार्थना, मोदी को सत्ता से हटाने की लगाई अर्जी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया