Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
modi 7

नए संसद भवन में जाने से पहले देश की संसद के 75 सालों की यात्रा को याद करना जरूरी : प्रधानमंत्री मोदी

Posted on September 18, 2023September 18, 2023 By Sanchar Times News

केन्द्र सरकार कोई आश्चर्यजनक कदम उठाएगी या नहीं, इस बारे में अटकलों के बीच संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है। सरकार ने इस सत्र के दौरान विचार करने के लिए आठ विधेयकों को सूचीबद्ध किया है, जिसमें चुनाव आयुक्तों के चयन में बदलाव लाने वाला विधेयक भी शामिल है। सत्र की शुरुआत सोमवार को लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल करेंगे।

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले का कहना है, “…मैं आज पीएम के भाषण की सराहना करती हूं जहां उन्होंने सराहना की कि शासन निरंतरता है। इस देश को बनाने में पिछले 7 दशकों में विभिन्न लोगों ने योगदान दिया है जिसे हम सभी समान रूप से प्यार करते हैं। चाहे आप इसे इंडिया कहें या भारत ये आपका अपना देश है। हम सभी यहीं पैदा हुए हैं, हम सभी यहां आकर धन्य हैं… मैं उन दो लोगों को रिकॉर्ड में रखना चाहूंगी जिनका उल्लेख आज भाजपा ने नहीं किया है, जिनसे मैं अत्यधिक प्रभावित हूं। सुषमा स्वराज और अरुण जेटली का नाम लेकर उन्होंने कहा कि दोनों ही बड़े नेताओं में से एक थे जिन्होंने हमेशा अच्छे काम का समर्थन किया।
राज्यसभा और लोकसभा के सदस्यों से अनुरोध है कि वे भारतीय संसद की समृद्ध विरासत को मनाने और 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने के लिए एक समारोह के लिए 19.09.2023 को सुबह 11 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में इकट्ठा हों: पी.सी. मोदी, महासचिव, राज्य सभा

राजस्थान के मंत्री और कांग्रेस विधायक प्रताप खाचरियावास ने कहा “मुझे उम्मीद है कि नए संसद भवन में जाते हुए, बीजेपी अपने घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करेगी… सरकार को नए संसद भवन में नए रंग-रूप में, नए उत्साह के साथ आना चाहिए।” परिणामोन्मुखी बातचीत होनी चाहिए और परिणाम दिखना चाहिए…”

पुराने संसद भवन में अपने अंतिम संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये वो सदन है जिसने आपातकाल देखा है। इसी सदन में वन वेशन वन टैक्स का निर्णय लिया गया था। गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने का निर्णय भी इसी संसद में लिया गया था। ये ही वो सदन है जहां अटल जी की सरकार महज एक वोट से गिरी थी।

संसद के विशेष सत्र की शुरुआत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आया है इसमें उन्होंने कहा कि हर तरफ भारत की चर्चा हो रही है। भारत का चंद्रयान-3 मिशन सफलता से पूरा हुआ है जिससे पूरा देश अभी भूत है। भारत के समक्ष का एक नया रूप विज्ञान से जुड़ा हुआ है। इससे देश और दुनिया को नया प्रभाव मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नए संसद भवन में जाने से पहले देश की संसद के 75 सालों की यात्रा को याद करना जरूरी है। हम इस ऐतिहासिक भवन से आज विदा ले रहे हैं। इस ऐतिहासिक संसद भवन में देशवासियों का पसीना लगा है। भारत को आजादी मिलने से पहले हमारा सांसद भवन इंपीरियल लेजिस्लेटिव काउंसिल का स्थान था। आजादी के बाद में इसे संसद भवन के तौर पर पहचान दी गई। मेरा मानना है कि संसद का यह भवन ऐतिहासिक है और यह आने वाली पीढियां को प्रेरणा देगा।

Post Views: 2
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: उद्घाटन समारोह में केजरीवाल को न बुलाने पर आप ने साधा पीएम पर निशाना
Next Post: भोजन के साथ बनाए अपने संबंध बेहतर

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया