Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
soren

हेमंत सोरेन को झटका, ED के समन के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

Posted on September 19, 2023 By Sanchar Times News

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय के समन के खिलाफ विचार करने से सोमवार को इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने सोरेन से अपनी याचिका संबंधित उच्च न्यायालय में ले जाने को कहा जिसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री ने अपनी याचिका वापस ले ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (15 सितंबर) को मामले की सुनवाई 18 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी थी। सोरेन ने उन्हें जारी किए गए समन को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में एक याचिका दायर की थी और आरोप लगाया था कि यह मामला केंद्र द्वारा कानून का स्पष्ट दुरुपयोग और उनकी लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का प्रयास है।

केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें 23 सितंबर को पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले उन्हें ईडी ने भूमि घोटाला मामले में अगस्त के मध्य में तलब किया था। हालांकि, उन्होंने यह कहते हुए जांच छोड़ दी कि वह झारखंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी में व्यस्त थे। सोरेन को फिर से 24 अगस्त और 9 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया था, हालांकि, वह जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में, सोरेन ने शीर्ष अदालत से धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 की धारा 50 और धारा 63 को संविधान के दायरे से बाहर घोषित करने और उनके खिलाफ समन को अवैध घोषित करने के लिए उचित निर्देश जारी करने का आग्रह किया था।

ईडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता सोरेन (48) से राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े धन शोधन मामले में पिछले साल 17 नवंबर को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी। केंद्रीय एजेंसी एक दर्जन से अधिक भूमि सौदों की जांच कर रही है, जिसमें रक्षा भूमि से संबंधित एक सौदा भी शामिल है, जिसमें माफिया, बिचौलियों और नौकरशाहों के एक समूह ने 1932 की तिथि तक के फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए कथित तौर पर मिलीभगत की थी। ईडी ने झारखंड में अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें सोरेन के राजनीतिक सहयोगी पंकज मिश्रा भी शामिल हैं।

Post Views: 2
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: Women Reservation Bill को लेकर क्रेडिट लेने की मची होड़…
Next Post: झारखंड : कुर्मी आंदोलन के कारण नौ ट्रेन रद्द, आठ के मार्ग में परिवर्तन

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
  • द्वारका एक्सप्रेस-वे पर बाइक को टक्कर मारने वाला कार चालक गिरफ्तार
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया