Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
rbi

बैंकों से नहीं बदल सकेंगे आज के बाद 2000 के नोट, RBI ने दी बड़ी जानकारी

Posted on October 7, 2023 By Sanchar Times News

केंद्र सरकार द्वारा दो हजार रुपये के नोट बंद किया जा चुके हैं। लेकिन अगर आपके पास अभी दो हजार रुपये का नोट है तो इसे बदलने और खाते में जमा करने का आज यानी 7 अक्टूबर को अंतिम मौका है। दो हजार रुपये के नोट अब 7 अक्टूबर के बाद बैंकों में बदले नहीं जाएंगे। दो हजार रुपये के नोटों को बैंकों में जवाब भी नहीं किया जा सकेगा।

जानकारी के मुताबिक आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालय में 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध होगी। वही जो लोग नोट बदलने इन क्षेत्रीय कार्यालय में नहीं जा पाएंगे वह डाक के जरिए नोट बदल सकेंगे। अब भी काफी मात्रा में दो हजार रुपये के नोट बाजार में चल रहे है।

रिजर्व बैंक ने दी जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि कुछ समय पूर्व चलन से वापस लिए गए ₹2000 के नोट बैंकों में वापस आए हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 87% नोट जनता ने बैंकों में जमा करवा दिए हैं। वही शेष प्रतिशत को अन्य मूल्य के नोटों से बदल गया है। द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा के बाद संवाददाता सम्मेलन में दास ने कहा कि 19 मई, 2023 तक प्रचलन में मौजूद 2,000 रुपये के 3.56 लाख करोड़ रुपये के नोट में से 12,000 करोड़ रुपये अब भी वापस नहीं आए हैं।

बता दें कि इससे पहले आरबीआई ने बीते शनिवार को जानकारी दी थी कि 29 सितंबर तक बैंकों के पास लगभग 3.42 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस आ गए है, जबकि 14,000 करोड़ रुपये के नोट अब भी वापस आने बाकी हैं। केंद्रीय बैंक ने नोट वापस करने की समयसीमा भी एक सप्ताह के लिए बढ़ाई थी। दास ने कहा कि आरबीआई मुद्रास्फीति को चार प्रतिशत पर लाने के लक्ष्य पर ‘‘दृढ़ता से’’ ध्यान देना चाहता है। जब तक मूल्यवृद्धि कम नहीं हो जाती, मौद्रिक नीति महंगाई को काबू में लाने पर काम करती रहेगी।

दास ने कहा कि सरकार के बैंकर के रूप में आरबीआई को केंद्र सरकार के वित्त को लेकर कोई चिंता नहीं है। डिप्टी गवर्नर जे. स्वामीनाथन ने कहा कि 13-14 प्रतिशत की समग्र ऋण वृद्धि के मुकाबले 33 प्रतिशत की ‘‘बाहरी’’ ऋण वृद्धि ने आरबीआई को व्यक्तिगत ऋण के मुद्दे की ओर ध्यान देने और बैंकों को किसी भी जोखिम से बचने के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। दास ने निवेशकों से कहा कि वे ‘‘संकट की आशंकाओं का पता लगाए’’ और उचित कदम उठाएं। गवर्नर ने कहा कि यदि बिना ऑडिट वाले नतीजों को देखा जाए, तो जून तिमाही में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में सुधार हुआ है।

Post Views: 2
राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: विश्वकप : पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रन से हराया
Next Post: बढ़ी हैं झारखंड में हत्या की घटनाएं

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया