Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमध्यप्रदेश
nitish kumar2

समाजवादी पार्टी के बाद JDU ने भी Madhya Pradesh में उतारे उम्मीदवार

Posted on October 25, 2023 By Chhavi Singh

2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए बनाया गया I.N.D.I.A ब्लॉक मध्य प्रदेश में चुनावों के संबंध में टूटता नजर आ रहा है। मध्य प्रदेश में मतदान एक ही चरण में 17 नवंबर को होगा। समाजवादी पार्टी के बाद, नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने भी मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ 5 उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से पहली सूची जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को सभी 230 सीट के लिए मतदान होगा।

जद (यू) के पांच उम्मीदवारों में चंद्रपाल यादव (पिछोर), रामकुंवर रायकवार (राजनगर), शिव नारायण सोनी (विजय राघवगढ़), तोल सिंह भूरिया (थांदला) और रामेश्वर सिंगला (पेटलावद) शामिल हैं। जैसे ही नीतीश कुमार की पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार उतारे, बीजेपी ने जेडीयू और आई.एन.डी.आई.ए. ब्लॉक पर तीखा कटाक्ष किया। इस मुद्दे पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने कहा है, “नीतीश कुमार का धैर्य अब खत्म हो गया है क्योंकि उनकी पार्टी को किसी भी गठबंधन में तरजीह नहीं मिल रही है… पार्टी को कोई नहीं पूछ रहा है। विपक्ष का I.N.D.I.A गुट लोक सभा चुनाव से पहले ही ढह गया है।”

मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) ने नौ उम्मीदवारों की सूची घोषित की थी। सपा नेता यश भारतीय ने कहा कि इस सूची में पहले 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी, जबकि इसमें तीन नए नाम जोड़े गए हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बात नहीं बन पाई थी। इसके बाद दोनों दलों में वार-पलटवार खूब देखा गया। सपा की ओर कांग्रेस पर कई आरोप लगाए गए। साथ ही बड़ा दिल दिखाने के लिए कहा गया।

मध्यप्रदेश

Post navigation

Previous Post: छत्तीसगढ़ : भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की चौथी और अंतिम सूची जारी की
Next Post: झारखंड : मां की प्रतिमा को कंधे पर दी गई विदाई, मूर्ति उठान की लगी होड़,

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच
  • हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 300 करोड़ के बाद भी जारी है कमाई, दुनियाभर में 350 करोड़ पार
  • Asian Games 2026: भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता गोल्ड, मंधाना-ऋचा ने मचाया धमाल
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया