Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
fair 1

टूटा रिकार्ड, ट्रेड फेयर मेले में पहुंचे डेढ़ लाख से अधिक दर्शक

Posted on November 27, 2023November 27, 2023 By Chhavi Singh

छुट्टी के दिन रविवार को ट्रेड फेयर में इतने अधिक दर्शक पहुंच गए कि पिछले एक दशक का रिकार्ड टूट गया। आज मेले में अपराह्न तक डेढ़ लाख से अधिक दर्शक प्रगति मैदान में पहुंच चुके थे। इनमें आज युवा से लेकर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं तक शामिल थी। भीड़ का आलम यह था कि मोबाइल नेटवर्क तक ठीक से काम नहीं कर रहा था। वहीं दूसरी ओर शाम को घर लौटने वालों से सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन के बाहर लंबी लाइन लगी हुई थी, जबकि भैरो मंदिर की ओर गेट नम्बर पांच के सामने गाड़ियों की भीड़ पुराने दिनों की याद दिला रहा था।
हर किसी को पता था कि रविवार को ज्यादा भीड़ होगी इसलिए लोग सुबह से ही प्रवेश गेटों पर पहुंच गए थे और लंबी कतार लगी हुई थी। ऐसा इसलिए भी कि अब से पहले एक लाख से अधिक लोगों को ट्रेड फेयर में इंट्री नहीं मिलती थी इसलिए इस बार भी लोगों को यही लग रहा था, कि कहीं एक लाख लोग पहुंच गए तो उन्हें वापस लौटना पड़ेगा, लेकिन मेला आयोजक इटपो ने पहले ही कह दिया था कि इस बार ज्यादा एरिया में मेले का आयोजन हो रहा है तो हम लोगों की कोशिश होगी कि हर किसी को मेला देखने का मौका मिले। इसलिए एक लाख की ऊपरी सीमा को हटा दिया है। इसका फायदा आज दिल्ली के लोगों को हुआ और देर शाम तक लोगों का मेले में जाने का सिलसिला जारी रहा।
स्टेट फूड कोर्ट में ज्यादा चहल पहल रही : चाइनीज खाने पीने की चीजों की तुलना में आज स्टेट फूड कोर्ट में ज्यादा भीड़-भाड़ रही। चाइनीज फूड खाने के शौकीन युवाओं को आज पिज्जा बर्गर छोड़ कर लिट्टी चोखा, पाव भाजी, मक्के की रोटी व सरसों की साग खाते देखा गया। महिलाएं हेल्थ के प्रति ज्यादा जागरूक होने की वजह से बगैर तेल,मसाले की चीजों की तलाश में लिट्टी चोखा और मक्के की रोटी व साग खाना पसंद कर रही थी। मिस्टर लिट्टी वाले के देवेन्द्र सिंह ने बताया कि हेल्थ के प्रति महिलाएं ही नहीं बच्चे भी जागरूक हो गए हैं इसलिए लिट्टी चोखा ज्यादा पसंद कर रहे है। पिज्जा बर्गर, मोमोज, जाऊमीन आदि मैदा का बना होने और अन्य चीजों में तेल-घी ज्यादा हैं जबकि लिट्टी चोखा में न तो तेल है और न ही मैदा का इस्तेमाल किया गया है। इसलिए यह स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: संविधान हर नागरिक की पहचान : सचदेवा
Next Post: रांचीः 121 जोड़े बंधे विवाह के अटूट बंधन में

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • भारत-जापान मैच में वाइड का ड्रामा
  • Trump UN Speech: ईरान पर बड़ा बयान
  • Delhi Voter List 2026: 4 नवंबर को फाइनल लिस्ट
  • करगहर की शालू का नेशनल गतका में चयन
  • IPL 2027: जहीर खान बने CSK के नए हेड कोच

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया