Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
swatandra dev singh

“राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” पर जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह का संबोधन 

Posted on August 14, 2024August 14, 2024 By Chhavi Singh

हम आज के दिन को न केवल अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों के रूप में मानते हैं, बल्कि इसे एक प्रेरणा के रूप में भी देखते हैं

प्रदीप कुमार सिंह
लखनऊ ब्यूरो (संचारटाइम्स.न्यूज) :
आज सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” के अवसर पर आयोजित कार्यशाला में प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, केंद्रीय एजेंसियों के डेलीगेट्स और विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। जल शक्ति राज्य मंत्री श्री Ramkesh Nishad जी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। हम आज के दिन को न केवल अपनी वैज्ञानिक उपलब्धियों के रूप में मानते हैं, बल्कि इसे एक प्रेरणा के रूप में भी देखते हैं।

swatandra dev singh 1

 अपने संबोधन में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राज्य के विभिन्न बांधों, जलाशयों, नहरों और बैराजों से जल की उपलब्धता और संचालन संबंधित आंकड़े एकत्र करने में अंतरिक्ष विज्ञान की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह कार्य अंतरिक्ष तकनीक की मदद से ही संभव हो पा रहा है, और हमें इसे और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि आज का दिन केवल हमारे वैज्ञानिक उपलब्धियों का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह एक प्रेरणा का भी स्रोत है। यह दिन विशेष रूप से युवाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी की ओर आकर्षित करने का अवसर प्रदान करता है। वे हमारे भविष्य के वैज्ञानिक, इंजीनियर और शोधकर्ता हैं, जो हमारे देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। 

swatandra dev singh 2

मंत्री ने भारत के चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को देश की वैज्ञानिक क्षमता, तकनीकी उत्कृष्टता, और दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के निरंतर समर्थन और प्रेरणा को महत्वपूर्ण बताया। प्रधानमंत्री जी की नेतृत्व क्षमता और नैतिक समर्थन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को इस अभूतपूर्व सफलता को प्राप्त करने में मदद की, जो कि अब तक केवल कल्पना तक सीमित था।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: झारखंड सरकार संथाल परगना में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान करे : High Court
Next Post: मटका केसर फिरनी इसके आगे फीके पड़ जाएंगे सब पकवान

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया