Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
bihar cm

बिहार में सम्राट सरकार का बड़ा विस्तार, गांधी मैदान से शक्ति प्रदर्शन

Posted on May 7, 2026May 7, 2026 By Chhavi Singh

विजय सिन्हा से लेकर निशान्त कुमार तक कई बड़े चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार किया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह को एनडीए के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर भी देखा जा रहा है, क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे

ST.News Desk

सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में भाजपा और जदयू के कई प्रमुख नेताओं को जगह दी गई है। विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, श्रवण कुमार, निशान्त कुमार और लेसी सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर और अशोक चौधरी भी मंत्रिमंडल में शामिल किए गए।

नई टीम में मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, संतोष कुमार सुमन और रमा निषाद को भी मंत्री बनाया गया है। वहीं रत्नेश सदा, कुमार शैलेंद्र, शीला कुमार, केदार प्रसाद गुप्ता और लखेंद्र कुमार रौशन ने भी मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह में एनडीए के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी ने साफ संकेत दिया कि बिहार में नई सरकार को लेकर गठबंधन पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुका है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

दरअसल पिछले महीने जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी और सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। उनके साथ जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री बनाए गए।

बिहार एनडीए गठबंधन में भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी राजनीतिक रणनीति और सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, क्या 2026 बना नया राजनीतिक टर्निंग प्वाइंट?
Next Post: चार शादियां, शोहरत और फिर तन्हाई… आखिर क्यों अकेले पड़ गए थे किशोर कुमार

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • SRCC में 13 साल बाद फिर गूंजा ‘आधा भरा ग्लास’, PM Modi ने बताया कैसे बदला भारत को देखने का नजरिया
  • (no title)
  • Government Employees News: सरकारी कर्मचारियों को एक साथ कई फायदे, DA की 2 किश्तें और पेंशन में 15% तक बढ़ोतरी; जानिए कब मिलेगा पैसा
  • Dinesh Sharma को अंडमान-निकोबार का उपराज्यपाल बनाने के पीछे क्या है BJP की रणनीति? ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर बड़ा संदेश
  • सागर में जहरीली शराब का कहर! 9 से ज्यादा लोगों की मौत, ‘बाम्बे व्हिस्की’ शिकायत पर उठे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया