crossorigin="anonymous"> सासाराम में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया, मंत्री संजय टाइगर ने फहराया पार्टी का झंडा - Sanchar Times

सासाराम में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया, मंत्री संजय टाइगर ने फहराया पार्टी का झंडा

Spread the love

सासाराम में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर रोहतास जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बिहार सरकार के मंत्री संजय टाइगर ने पार्टी का झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की

रिपोर्ट/रविंद्र मेहता/हैदर अली, रोहतास ब्यूरो चीफ संचार टाइम्स

खबर सासाराम से है, जहां आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर मोर सराय स्थित रोहतास जिला भाजपा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संजय टाइगर ने पार्टी का झंडा फहराया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी द्वारा प्रदेश और देश में किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर मंत्री संजय टाइगर ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें पार्टी की विचारधारा और उद्देश्यों के प्रति प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि ‘अंत्योदय’ यानी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। सुशासन के माध्यम से भारत को विश्व के शीर्ष स्थान पर पहुंचाना पार्टी का लक्ष्य है।

मंत्री ने आगे कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए देश की जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना और राष्ट्र को मजबूत बनाना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया है, जिसके लिए गांव से लेकर शहर तक लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सुशासन, जनसेवा और अंत्योदय के सिद्धांतों को अपनाते हुए राष्ट्र को सर्वोपरि रखते हुए काम करें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *