Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
Screenshot 2026 05 29 143829

चंदौली में सपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल से मारपीट, CCTV वीडियो वायरल

Posted on May 29, 2026May 29, 2026 By Chhavi Singh

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

ST.News Desk

यूपी के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित मढ़िया गांव में समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि बीते गुरुवार को कुछ लोग अचानक गार्गी सिंह पटेल के घर पहुंचे। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि हमलावरों में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्होंने गार्गी सिंह पटेल के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर उन्हें घसीटा, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा और कमरे में रखी टेबल से भी हमला किया। घटना के दौरान घर में मौजूद बच्चे डरकर कमरे में छिप गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बीच-बचाव कराया।

Screenshot 2026 05 29 143702

मारपीट में घायल गार्गी सिंह पटेल को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती गार्गी सिंह पटेल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर अमित यादव, मनोज यादव समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए।

गार्गी सिंह पटेल ने बताया कि उनके घर के सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिनमें पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल-112 और मुगलसराय कोतवाली के जलीलपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिए जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं।

Screenshot 2026 05 29 143601

पुलिस के अनुसार, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि वाराणसी के एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख से जुड़े किसी व्यावसायिक विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: ट्विशा शर्मा मर्डर केस : पति समर्थ और गिरिबाला सिंह की CBI रिमांड 2 जून तक बढ़ी
Next Post: PNB विलय के 5 साल बाद बड़ा सवाल : क्या पूर्व UBI अधिकारियों के साथ हुआ न्याय? वरिष्ठता, प्रमोशन और ट्रांसफर को लेकर बढ़ रहा असंतोष

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • यासीन मलिक ने पत्नी मुशाल से रिश्ता खत्म करने का लिया फैसला, कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा
  • राम मंदिर ट्रस्ट के CEO बने जितेंद्र मिश्रा, बोले- इसे भगवान राम का आशीर्वाद मानता हूं
  • New Rules From 1 September 2026: कल से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, दूध से LPG तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
  • UP TET 2026: 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जल्द; जानें आगे क्या होगा
  • Neeraj Chopra ने चोट के कारण सीजन किया खत्म, एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल्स से हुए बाहर

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया