Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
aatishi 1

मुख्यमंत्री आतिशी को 6, फ्लैगस्टाफ रोड का आवंटन, लेकिन कब्जा नहीं मिला

Posted on October 18, 2024October 18, 2024 By Chhavi Singh

यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा खाली करने के बाद सौंपे जाने की प्रक्रिया में विवाद का विषय बना हुआ है


ST.News Desk : दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को 6, फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित बंगले के आवंटन के संबंध में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से पत्र मिला है, लेकिन अब तक उन्हें इस पर कब्जा नहीं मिल सका है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बृहस्पतिवार को इस बात की जानकारी दी।

बयान में कहा गया है कि आतिशी अभी भी एबी-17, मथुरा रोड के आवास में रह रही हैं, जो उन्हें पिछले साल दिल्ली सरकार की मंत्री के रूप में आवंटित किया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया, “मुख्यमंत्री आतिशी को बुधवार देर रात 6, फ्लैगस्टाफ रोड के लिए आवंटन पत्र मिला, लेकिन उन्हें अभी तक घर पर कब्जा नहीं मिला है।”

यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा खाली करने के बाद सौंपे जाने की प्रक्रिया में विवाद का विषय बना हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने 11 अक्टूबर को इस बंगले को औपचारिक रूप से आतिशी को आवंटित किया। केजरीवाल ने नौ वर्षों तक इस बंगले में रहने के बाद मुख्यमंत्री पद छोड़ने के साथ ही इसे इस महीने की शुरुआत में खाली कर दिया था।

आतिशी ने सात अक्टूबर को बंगले में रहने की कोशिश की, लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें बंगले को खाली करने के लिए कहा गया क्योंकि वहां मौजूद वस्तुओं की सूची तैयार करने सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी नहीं हुई थीं।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण, भाजपा ने AAP पर साधा निशाना
Next Post: दिल्ली में वायु गुणवत्ता फिर से खराब, भाजपा ने AAP पर साधा निशाना

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया