Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
Capture 28

Rohtas में तीन दिन में 1.35 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य, सिविल सर्जन ने जागरूकता रथ किया रवाना

Posted on May 24, 2025May 24, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स


बिहार (Bihar) के रोहतास (Rohtas) जिले में आयुष्मान भारत योजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इसी क्रम में सिविल सर्जन डॉ. मणि राज रंजन ने सासाराम स्थित सदर अस्पताल से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डॉ. रंजन ने जानकारी दी कि तीन दिनों तक चलने वाले विशेष शिविर के माध्यम से जिले में 1 लाख 35 हजार आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रथ में लगे ध्वनि यंत्रों के माध्यम से आमजन को योजना के लाभ और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया जाएगा।

सिविल सर्जन ने बताया कि यह विशेष शिविर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है।

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में जागरूकता रथ की पहल से लोगों में योजना के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अधिकतम पंजीकरण सुनिश्चित हो सकेगा।

यह अभियान स्वास्थ्य सेवा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: सेहत का खजाना है आम की गुठली, जानिए 5 बड़े फायदे
Next Post: संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली में उपेंद्र कुशवाहा का तीखा हमला: “नईया डूबेगी तो सब डूबेंगे”, NDA में कलह के संकेत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव
  • राहुल गांधी का फोन, BJP जॉइन करने से पीछे हटे राहुल बोंद्रे

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया