Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|बिहार
Screenshot 2025 05 26 201823

संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली में उपेंद्र कुशवाहा का तीखा हमला: “नईया डूबेगी तो सब डूबेंगे”, NDA में कलह के संकेत

Posted on May 26, 2025May 26, 2025 By Chhavi Singh

रोहतास
हैदर अली, रोहतास ब्यूरो संचार टाइम्स


रोहतास जिले के बिक्रमगंज में आयोजित संवैधानिक अधिकार परिसीमन सुधार महारैली में राष्ट्रीय लोक जनता दल (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए के भीतर चल रही अंतर्कलह का इशारों में खुलासा कर दिया। मंच से दिए गए उनके तीखे और उतावले भाषण ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।

कुशवाहा ने कहा, “जिस नईया पर हम बैठे हैं, उसी पर सब सवार हैं। नईया डूबेगी तो सिर्फ उपेंद्र कुशवाहा नहीं, बाकी सब भी डूबेंगे।” उन्होंने विरोध करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा, “अंगुली दिखाने वाले की अंगुली तोड़ दी जाएगी।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि पिछले चुनाव में कुछ लोग भटक गए थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्होंने न्यायालय के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आलोचना की और खुद को संघर्षशील बताते हुए कहा, “मैं जेल जाने से नहीं डरता।”

कुशवाहा का गुस्सा यहीं नहीं थमा। उन्होंने कहा, “मैं कदुवा के भतिया नहीं हूं कि कोई तोड़कर फेंक देगा या अंगुली दिखाने से सूख जाऊंगा।” उनके शब्दों और तेवरों से स्पष्ट था कि वह एनडीए के अंदर अपने विरोधियों से नाराज हैं।

माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित बिक्रमगंज दौरे से ठीक चार दिन पहले इस रैली का आयोजन और उपेंद्र कुशवाहा का आक्रामक भाषण कोई संयोग मात्र नहीं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, परंतु उनका निशाना सीधे NDA के सहयोगी दलों के नेताओं की ओर था।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह भाषण पिछले चुनाव में मिली करारी हार की झल्लाहट भी दर्शाता है और NDA में चल रही अंदरूनी खींचतान का संकेत भी। मंच से कुशवाहा का यह प्रहार ‘खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे’ की कहावत को चरितार्थ करता नजर आया।

फिलहाल एनडीए की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन कुशवाहा के इस बयान ने बिहार की सियासत में हलचल जरूर पैदा कर दी है।

बिहार

Post navigation

Previous Post: Rohtas में तीन दिन में 1.35 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य, सिविल सर्जन ने जागरूकता रथ किया रवाना
Next Post: संजय जायसवाल का तीखा हमला: “तेज प्रताप की बर्खास्तगी लालू यादव की कोर्ट को गुमराह करने की साजिश”

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme