Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
Screenshot 2025 05 27 200546

आतंकवाद पर BJP की नीति पर कांग्रेस का तीखा हमला

Posted on May 27, 2025May 27, 2025 By Chhavi Singh

पवन खेड़ा बोले– ‘PM मोदी के बयान स्क्रिप्टेड डायलॉग, सत्ताधारी दल ने आपदा में ढूंढा अवसर

ST.News Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया बयानबाजी और सरकार की आतंकवाद नीति पर कांग्रेस ने जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री के बयान संवेदनशील मुद्दों पर स्क्रिप्टेड बॉलीवुड संवादों की तरह हैं, जिनका जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। खेड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और भाजपा ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, को भी राजनीतिक लाभ के अवसर में बदल दिया।

“जब देश आतंकवाद के संकट से जूझ रहा था, तब भाजपा ने विभाजन की राजनीति को हवा दी। कश्मीरियों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया गया और सोशल मीडिया पर धार्मिक नफरत फैलाई गई,” खेड़ा ने कहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ कृत्य जिन्ना, जैश और पाकिस्तान के एजेंडे को ही पूरा कर रहे हैं।

“कांग्रेस ने देश के साथ खड़े होकर ज़िम्मेदारी निभाई” पवन खेड़ा ने बताया कि हमले के बाद कांग्रेस नेताओं ने ज़िम्मेदारी से काम किया। “राहुल गांधी ने अपना विदेश दौरा बीच में छोड़ा और देश लौटे। उन्होंने पहलगाम में घायलों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तात्कालिक कार्यसमिति की बैठक बुलाकर स्पष्ट किया कि पार्टी सरकार के साथ है।”

खेड़ा ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में ही असली नेतृत्व की परीक्षा होती है। “जब पूरा देश आतंकियों को जवाब देने की मांग कर रहा था, तब BJP के नेता कश्मीर के छात्रों व अल्पसंख्यकों के खिलाफ दुर्व्यवहार में व्यस्त थे। उनके सोशल मीडिया हैंडल से धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा था।”

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: पाक आतंकवाद पर भारत का कड़ा संदेश: POK और करतारपुर तक वापस लेंगे, आतंकवाद को कुचल देंगे : सांसद निशिकांत दुबे
Next Post: पाकिस्तान के पूर्व मेजर ने किया बड़ा खुलासा, असीम मुनीर पर साजिश रचने का आरोप

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • PM Kisan: यूपी के 15 लाख किसानों की किस्त पर संकट
  • BSP में ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक
  • Govinda संग कोमल रानी दिखीं, Sunita Ahuja का क्रिप्टिक बयान वायरल
  • शादी में झगड़ा जरूरी? सुधा मूर्ति ने बताया रिश्ते का राज
  • यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया